Twelve Year Power Problem Solved: बंगाल में लगातार 15 सालों से जमीं ममता की सरकार को जनता ने इस बार ठिकाने लगा दिया और पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनाई है. बंगाल में जब से भाजपा की सरकार बनी है. ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पिछले 15 सालों से जो न्याय के लिए दर-दर भटक रहे थे. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी उनकी बातों को सुन रहे हैं और उन्हें न्याय दिला रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री के जनता दरबार में एक युवक पहुंचा और बताया कि हमारे यहां करीब 12 सालों से बिजली नहीं है. जिसकी वजह से अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं. हालांकि, उनकी शिकायत के बाद तुरंत ही घर में बिजली आ गई और उसकी जिंदगी रोशन हो गई.
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने जब से प्रदेश की कमान संभाली है. लोगों को अब न्याय के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है. सीएम जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को राहत देने का कार्य कर रहे हैं. सीएम सुवेंदु के पास जनसुनवाई के दौरान पुरुलिया जिले के पुंचा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले लौलाडा गांव का एक एक युवक पहुंचा, जिसने बताया कि वह साइकिल रिपेयर करके अपनी जीविका चलाने का काम करता है. उसका पड़ोसियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से करीब 12 सालों से उसके घर पर बिजली नहीं है. इसके लिए कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है.
सीएम की पहल से मिली रोशनी
युवक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोग हैं, जो प्रशासन से मिलकर बिजली कनेक्शन पर रोक लगा रहे हैं. इसके लिए कई अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन समाधान नहीं हुआ. करीब 12 सालों से परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है. पीड़ित ने इसकी शिकायत 13 जुलाई को जनसुनवाई के दौरान की. सीएम ने मामले को संज्ञान में लिया और बिजली पहुंचाई.
ये भी पढ़ेंः TMC कार्यकर्ता को जूतों की माला पहनाई, घुटनों पर बैठने को मजबूर किया, BJP नेता की हत्या का बदला लेने का आरोप
12 साल बाद पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान
पीड़ित युवक के चेहरे पर 12 सालों बाद बिजली देखने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसने सीएम सुवेंदु अधिकारी का धन्यवाद दिया और कहा कि आखिरकार आज 12 सालों बाद हमारी समस्या का समाधान हुआ और बिजली आई. सीएम सुवेंदु जनसुनवाई के माध्यम से हजारों पीड़ितों की समस्याओं का हर दिन समाधान कर रहे हैं.
