अखिलेश यादव का पुतला फूंकते समय खुद झुलसीं BJP विधायक, सपा प्रमुख ने कसा तंज- आग लगाने वाले सावधान रहें
अखिलेश यादव का पुतला दहन करते समय बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल खुद झुलस गईं.
BJP MLA Anupama Jaiswal: उत्तर प्रदेश के बहराइच में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बीजेपी की ‘महिला जन आक्रोश मार्च’ के दौरान विधायक अनुपमा जायसवाल कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहीं थीं. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव का पुतला दहन करने की कोशिश की. लेकिन दहन के लिए जैसे ही उन्होंने माचिस से आग लगाने की कोशिश की, वैसे ही पुतले में ब्लास्ट हो गया. जिससे उनका चेहरा झुलस गया. इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
माथे और बालों में लगी आग
शनिवार को बहराइच में डीएम आवास के बाहर बीजेपी ने ‘महिला जन आक्रोश मार्च’ के दौरान पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंक रही थीं. लेकिन अखिलेश यादव का पुतला दहने करने के दौरान एक ब्लास हो गया और उनके माथे और बालों में आग लग गई. बीजेपी नेताओं ने बताया कि पुतले में पेट्रोल ज्यादा डाल दिया गया था, जिसके कारण आग ज्यादा लग गई.
अखिलेश यादव बोले- आग लगाने वाले सावधान रहें
वहीं बहराइच में बीजेपी की महिला विधायक अनुपमा जायसवाल का आग लगने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है. अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो शेयर किया है. इसमें अखिलेश यादव का पुतला और राहुल गांधी का पोस्टर में आग लगाने की तैयारी थी. अनुपमा जायसवाल अपने समर्थकों के साथ थीं. इस दौरान पुतला दहने करने के लिए कोई कहता है कि माचिस लाओ, माचिस. फिर माचिस जलाते ही महिला विधायक खुद झुलस जाती हैं.
इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए लिखा, ‘आग लगाने वाले सावधान रहें. आग लगाने वाली महिला के इलाज की व्यवस्था की जाए’
आग लगानेवाले सावधान रहें।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 25, 2026
आग लगानेवाली महिला की इलाज की व्यवस्था की जाए। pic.twitter.com/nHkkTdU54m
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर BJP का प्रदर्शन
महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में गिर गया था. जिसको लेकर देशभर में सियासत जारी है. जहां विपक्षी दलों का आरोप है कि महिला आरक्षण का दिखावा करके सरकार परिसीमन करवाना चाहती थी. वहीं सरकार का कहना है कि विपक्ष महिलाओं को बढ़ते नहीं देखना चाहता है, इसलिए उसने महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं होने दिए. इसको लेकर बीजेपी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बहराइच में बीजेपी ने डीएम आवास के बाहर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था.
ये भी पढे़ं: ‘पापा आपको जीत मुबारक, मैं हार गया’, खुदकुशी से पहले ट्रेनी वकील का लेटर, कहा- सब लोग ये सुसाइड नोट ध्यान से पढ़ें