Pakistan Praise Vote Controversy: मिर्जापुर की नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रत्नाकर मिश्रा अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. उनके इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर राम-द्रोहियों और देशद्रोहियों के वोट लेंगे तो उनकी ईवीएम अशुद्ध हो जाएगी. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि केवल भारत माता की जय और जय श्री राम बोलने वालों का ही समर्थन चाहिए.
दरअसल, भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा का कुछ लोगों से वोट नहीं लेने वाला बयान वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने देशद्रोहियों और राम-द्रोहियों से वोट लेने से ही इनकार कर दिया था. यह बयान उन्होंने सार्वजनिक रूप से दिया और कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है. इसलिए वे देशद्रोहियों और राम-द्रोहियों से वोट नहीं लेंगे. नहीं तो उनकी ईवीएम अशुद्ध हो जाएगी.
रामद्रोहियों के वोट से EVM अपवित्र होगी… मुझे जय श्रीराम बोलने वालों का ही वोट चाहिए… BJP विधायक रत्नाकर मिश्रा https://t.co/jMDMd9jYpi
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) October 15, 2026
किसका चाहिए वोट?
विधायक ने बताया कि हमें केवल उन्हीं लोगों का वोट चाहिए, जो भारत माता की जय, जय श्री राम और वंदे मातरम बोलते हैं. जो यह नहीं बोल पाते. उनके वोट की जरूरत नहीं है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जाति-धर्म से मतलब नहीं, जो राम भक्त होंगे और भारत माता की पूजा करेंगे. सिर्फ उनका ही वोट लिया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः ‘ऐसा कोई व्यवहार न करें…’, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- अगर BJP जीती तो…
PAK का गुणगान करने वालों का नहीं चाहिए वोट
उन्होंने कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों का समर्थन हमें बिल्कुल नहीं चाहिए. जो यहां का खाकर देश के खिलाफ गाने वालो का समर्थन करते हैं. फिलहाल, अभी तक रत्नाकर मिश्रा के इस विवादित बयान को लेकर विपक्ष के नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
