Vistaar NEWS

विदेशी फंडिंग और PAK कनेक्शन के मामले में एक्‍शन, मौलाना शमसुल हुदा खान का मदरसा जमींदोज

मौलाना शमसुल हुदा खान का मदरसा जमींदोज

मौलाना शमसुल हुदा खान का मदरसा जमींदोज

British Maulana Madarsa: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया.  यह मदरसा ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर चुके मौलाना शमशुल होदा से जुड़ा बताया जा रहा है. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने.

प्रशासन ने जिस मदरसे को गिराया है, उसको लेकर जानकारी है कि यह बिना स्वीकृत नक्शे और जरूरी अनुमति के तैयार किया गया था. स्थानीय प्रशासन ने पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन निर्धारित समय में वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए.

जवाब न मिलने के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया है.  उच्च प्रशासनिक स्तर से आदेश मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई.  कई मशीनों की मदद से भवन को गिराया गया है. इस दौरान पुलिस के साथ-साथ कई विभागों की टीमें मौके पर ही मौजूद रहीं.

ब्रिटेन की नागरिकता थी मौलाना के पास

मौलाना शमशुल होदा मूल रूप से संतकबीरनगर क्षेत्र के निवासी है. वह पहले पूर्वांचल के एक मदरसे में हाफिज के तौर पर काम करता थ. बाद में ब्रिटेन की नागरिकता उसने ले ली थी. जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड में उनका नाम पहले भी सामने आ चुका था. इसके बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.    

मौलाना पर लगे थे कई आरोप

मौलाना के खिलाफ विदेशी फंडिंग से संपत्ति बनाने, वित्तीय नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध लेनदेन जैसे आरोपों की जांच चल रही है. एटीएस और प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियां भी इस मामले में पड़ताल कर चुकी हैं. कुछ मामलों में परिजनों के नाम भी जांच में सामने आने की बात कही जा रही है. हालांकि आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत या जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.

ये भी पढ़ें: Agra: 4 दांत तोडे़, जबड़ा भी टूटा… आगरा के निजी स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, यहां जानें पूरा मामला

Exit mobile version