‘आज आस्था की बात करने वालों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई थी…’, सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला
सीएम योगी आदित्यनाथ
Hanumangarhi Namaz Allegation Statement: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने अयोध्या में हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था! आप सोचिए, क्या कोई जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? सीएम योगी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद दूसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं.
सीएम योगी अयोध्या में 432 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “आप सभी जानते हैं कि लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया. वहां न सड़कें थीं, न बिजली और न ही पानी, जबकि सरयू नदी ठीक बगल से बहती थी. इसके बावजूद, अयोध्या इसके फायदों से वंचित रही.
VIDEO | Ayodhya: Addressing inauguration and foundation stone laying ceremony for 217 development projects worth over Rs 432 crore, UP CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) says, "I had the opportunity to visit Rudhauli on June 19. Development projects are moving forward rapidly… pic.twitter.com/Mgzz5Z7Pms
— Press Trust of India (@PTI_News) July 10, 2026
विपक्ष पर साधा निशाना
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने हमारे पवित्र हनुमान गढ़ी में नमाज भी पढ़वाई थी. जरा इसके बारे में सोचिए. कल्पना कीजिए, क्या कोई कभी जामा मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता था? क्या कोई सरकार, समाजवादी पार्टी या कांग्रेस ऐसा करवा सकती थी? अगर नहीं, तो फिर हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ पढ़वाने का पाप क्यों होने दिया गया? इसके लिए कौन जिम्मेदार था?”
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर के पहले CEO के लिए सिर्फ अनुभव नहीं, ‘रामभक्त’ होना भी जरूरी; ट्रस्ट ने बताई सबसे बड़ी शर्त
जो 500 सालों में नहीं हुआ, वह अयोध्या ने कर दिखाया
सीएम योगी ने कहा, अयोध्या ने तो वह करके दिखाया है जो 500 सालों में नहीं हो पाया था. कई पीढ़ियां बीत गईं. रामजन्मभूमि मुक्ति के लिए सभी ने आंदोलन किया, संघर्ष किया. लेकिन जो कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आज वो देख रहे हैं कि अयोध्या में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं.