Vistaar NEWS

‘गिरगिट की तरह… पहले P को ‘पिछड़ा’ फिर ‘पंडित’ किसी दिन ‘पाकिस्तान’ भी कर देंगे’, CM योगी का अखिलेश पर हमला

CM Yogi

सीएम योगी (File Photo)

PDA P Formula Remark: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग हैं. इस दौरान उन्होंने साक्षी जी महाराज ने बयानों को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने ठीक कहा था, ये लोग कब क्या बोलें कोई भरोसा नहीं है. ये वैसे गिद्ध है, जिस पेड़ पर चढ़ेंगे, उसको सुखा डालेंगे.

सीएम योगी ने लखनऊ में बाबू जी (कल्याण सिंह) को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान सीएम योगी ने मायावती का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपना दायित्व निभाते हुए बाबू जी को श्रद्धांजलि दी. वहीं अखिलेश यादव ने जातीय अपमान किया. यह हर हिंदू का अपमान है.

सीएम योगी ने बताई P की परिभाषा

सीएम योगी ने इस दौरान सपा पर निशाना साधते हुए पीडीए में पी की परिभाषा बताई. उन्होंने कहा कि ये गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग हैं. पहले ‘P’ की परिभाषा ‘पिछड़ा’ बताया, फिर ‘पंडित’ कर दिया. किसी दिन ‘P’ की परिभाषा ‘पाकिस्तान’ भी कर देंगे.

ये भी पढ़ेंः अपनी ही दुकान की मिठाई नहीं खा पाए दुकानदार, मिलावट का डर या कुछ और? SDM ने फिंकवाई

कल्याण सिंह की जमकर की तारीफ

सीएम योगी ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तारीफ की और कहा कि बड़ा आदमी अपने पद से नहीं, बल्कि अपनी सोच और कर्मों से बड़ा होता है. कल्याण सिंह का जन्म किसान परिवार में हुआ था. वे हमेशा अपने मूल्य और सिद्धांतों के प्रति अडिग रहे. उनका यह भाव हमेशा स्मर्णीय रहेगा. बाबू जी ने जो कहा, वो करके दिखाया.

Exit mobile version