Vistaar NEWS

‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी…’, सूर्या हत्याकांड पर सीएम योगी की खुली चेतावनी

CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ

Surya Chauhan Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख दिखाया है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा. कानून अपना काम पूरी मजबूती से करेगा.

इस मामले में मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों और उनकी भूमिका की भी जांच जारी है. पुलिस अब उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने घटना में किसी भी तरह से मदद की थी। जांच में कुछ और नाम भी सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है.  

सीएम योगी ने क्या कहा?

मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी’ जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि गाजियाबाद की घटना ने समाज को झकझोर दिया है और यदि कोई अपने बच्चों को सही दिशा नहीं दे पा रहा है तो यह उसकी बड़ी जिम्मेदारी और चूक है.

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में यह भी संकेत दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त रुख अपनाएगी. यह धरती इतिहास को बनते और बिगड़ते दोनों रूपों में देख चुकी है, इसलिए समाज को सही और गलत के बीच स्पष्ट अंतर समझना होगा.

सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद तनाव का माहौल

सूर्या चौहान की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.  प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कानून-व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है. वहीं, पीड़ित परिवार लगातार सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. मुख्यमंत्री के बयान के बाद यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: सूर्या हत्याकांड में एक और एक्‍शन, कातिल असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस

Exit mobile version