‘रंग बदलता देख गिरगिट भी सकुचा जाए’, CM योगी का सपा पर हमला, बोले- अपराधियों के सामने नाक रगड़ते थे

योगी आदित्यनाथ ने गेस्ट हाउस कांड को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'आप लोग(सपा) किस तरह से दुर्दांत अपराधियों के सामने नाक रगड़ते थे. सपा की विधायक पूजा पाल सबसे बड़ा उदाहरण है.'
Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav (File Photo)

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव(File Photo)

CM Yogi on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर पहले विपक्ष ने लोकसभा में विरोध किया. लेकिन दिल्ली से लखनऊ आते-आते जब जनता का गुस्सा देखना पड़ा तो इनके रंग बदल गए.

‘आप लोगों को देखकर गिरगिट भी सकुचा जाए’

गुरुवार को महिला के 33 परसेंट आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘आप लोगों को देखकर गिरगिट भी सकुचा जाएगा. कैसे रंग बदला जाता है. दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते रंग बदल गया, क्योंकि जनता का विरोध देखना पड़ गया. अब कह रहे हैं महिलाओं का 33 परसेंट आरक्षण होना चाहिए. तो फिर सदन में महिला आरक्षण का विरोध क्यों किया था. डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना की सुविधा का लाभ 4 करोड़ गरीबों को लाभ मिला है. उत्तर प्रदेश में 65 लाख गरीबों को एक-एक आवास मिला है. 2014 के बाद सपा की ढाई साल सरकार रही, लेकिन आप एक भी घर नहीं बनवा पाए. लेकिन हमारी सरकार प्रदेश में बनते ही डबल इंजन से काम हुआ. इनमें ज्यादातर आवास महिला के नाम पर था.’

‘सपा के लोग माफियाओं के सामने नाक रगड़ते थे’

योगी आदित्यनाथ ने गेस्ट हाउस कांड को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘आप लोग(सपा) किस तरह से दुर्दांत अपराधियों के सामने नाक रगड़ते थे. सपा की विधायक पूजा पाल सबसे बड़ा उदाहरण है. एक गुंडे एक अपराधी के सामने किस तरह से सपा किस तरह से नतमस्तक होते थे. किस तरह से राजूपाल की हत्या हुई थी. आप लोग पूजा पाल की आंसू भी नहीं पोछ पाए थे.

गेस्ट हाउस कांड याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘1995 की घटना भी सभी को याद है, जब प्रदेश की पहली दलित मिहला के साथ गेस्ट हाउस कांड हुआ था. ये स्थिति थी. उस समय भाजपा ने कहा कि एक दलित की बेटी को समर्थन देना चाहिए. लेकिन आप लोगों से ये हजम नहीं हुआ. गेस्ट हाउस कांड में ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने अपनी जान पर खेलकर सपा के गुंडों से मायावती की सुरक्षा की थी.

‘कांग्रेस और सपा के लोग श्रापित हैं’

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आप लोग महिलाओं के श्राम से श्रापित हैं. मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि कांग्रेस की 40 साल से आप दुर्गति देख रहे हैं. उत्तर प्रदेश से कांग्रेस बंजर होती जा रही है. कांग्रेस के पतन का कारण मुस्लिम महिला अत्याचार के बाद मौलवियों के सामने नाक रगड़ना था. शाह बानो प्रकरण में अगर कांग्रेस मौलवियों के दबाव में आकर पाप ना करता और शाह बानो के मामले में न्याय करता, तो ये हाल ना होता. तीन तलाक मामले में भी कांग्रेस और सपा ने इस कुप्रथा का समर्थन किया था. दुनिया के अंदर तमाम इस्लामिक देश इस कुप्रथा को नहीं मानते हैं. लेकिन आप अपनी हरकतों से बाज नहीं आते.’

ये भी पढे़ं: ‘तेरी पॉटी का ठेका ले रखा है क्या’, संभल में ड्यूटी से गायब ट्रैफिक सिपाही पर भड़के दारोगा, एसपी ने लिया एक्शन

ज़रूर पढ़ें