CM Yogi On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश जी, मैं आपको ऑफर करता हूं. आइए, आप भी श्री अयोध्या धाम में नामांकन करिए और मैं भी करता हूं. सीएम योगी का यह बयान अखिलेश यादव के बयान का पलटवार माना जा रहा है. अखिलेश यादव ने एक दिन पहले ही सीएम योगी को लेकर एक बयान दिया था.
सीएम योगी ने यह चुनौती मां देवीपाटन के धाम की नगरी बलरामपुर से दी है. क्योंकि एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने अयोध्या से सीएम योगी को ललकारते हुए कहा था कि अयोध्या में भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है. अगर सीएम योगी खुद आश्वस्त हों तो वे अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं. इतना ही नहीं, इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी करने का झूठा दावा करने वाले का ‘पानी’ जनता उतार देगी. इस बार अयोध्या ही नहीं, पूरे प्रदेश की जनता ‘धन’ चुराने वालों को नहीं बख्शेगी.
अखिलेश जी, मैं आपको ऑफर करता हूं। आइए, आप भी श्री अयोध्या धाम में नामांकन करिए और मैं भी करता हूं… https://t.co/R4Jtz6vNOw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2026
अयोध्या आकर आजमा लीजिए किस्मतः सीएम योगी
सीएम योगी ने अखिलेश यादव के चैलेंज को स्वीकार करते हुए अखिलेश को ही चुनौती दे डाली कि अखिलेश जी आप खुद ही चुनाव लड़ने आ जाइए. मैं अयोध्या से नामांकन भर रहा हूं. लड़ाई चेलों से क्यों? हम तो गुरु से ही लड़ेंगे. इस दौरान उन्होंने अयोध्या को लेकर कहा कि अयोध्या तो हमारे लिए पावन धाम है. इसलिए हम अयोध्या बार-बार आते हैं. आप भी अयोध्या आकर अपनी किस्मत आजमा लीजिए कि अयोध्या की जनता किसके साथ है.
ये भी पढ़ेंः नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा जेवर हवाई अड्डा, योगी कैबिनेट की लगी मुहर
धन्ना सेठ को बेची राज्यसभा सीटः सीएम योगी
इतना ही नहीं, इस दौरान सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सपा के बबुआ को विकास नहीं दिख रहा है. इसलिए वे हमें अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे हैं. राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी ने कहा कि अभी चुनाव हुआ तो सपा ने एक भी दलित को प्रत्याशी नहीं बनाया. एक सीट परिवार को और दूसरी सीट धन्ना सेठ को बेच दी. जीतें तो पुरुषार्थ और हारें तो EVM पर ठीकरा. सपा को अपने किए गए कृत्यों पर माफी मांगनी चाहिए.
