Vistaar NEWS

‘मुस्लिमों से सिर्फ वोट नहीं, सीट शेयरिंग पर भी बात, कम से कम 100 सीटें…’, सपा के साथ गठबंधन पर कांग्रेस नेता की मांग

Hasib Khan

काग्रेस नेता हसीब खान

Muslim Seat Sharing Pitch: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस के मुस्लिम नेता हसीब खान ने ऐसी मांग कर दी कि सपा-कांग्रेस में हड़कंप मच गया. सपा-कांग्रेस इस बार का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाह रहे हैं. हालांकि, अभी तक दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है. इसी बीच कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के वाइस प्रेसिडेंट के बयान ने सियासी पारा हाई कर दिया.

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुसलमानों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है, इसलिए उन्हें सीटें भी अधिक मिलनी चाहिए. कांग्रेस-सपा गठबंधन में कम से कम 100 सीटें मुस्लिमों के लिए रखना चाहिए. इसके अलावा बाकी सभी वर्गों में बांटना चाहिए.

सपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

हसीब खान इससे पहले समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन उन्होंने सपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि यहां मुसलमानों सहित सभी लोगों का सम्मान है. उन्होंने आगे कहा कि अगर हिस्सेदारी की बात हो ही रही है, तो गठबंधन में कम से कम 100 सीटों से कम पर कोई बात नहीं होगी.

वोट के लिए नहीं, हिस्सेदारी भी चाहिएः हसीब खान

इसके अलावा हसीब खान ने मांग की है कि सभी मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मुस्लिमों को ही टिकट दिए जाएं. क्योंकि 20 प्रतिशत हिस्सेदारी सिर्फ वोट देने के लिए नहीं है. सपा-कांग्रेस गठबंधन में मुस्लिमों को कितनी सीटें मिलती हैं. यह तो कांग्रेस और सपा का आलाकमान ही तय करेगा, लेकिन हसीब खान के मांग से सियासी हलचल जरूर तेज हो गई है.

ये भी पढे़ंः ‘ब्रह्मा-विष्णु, राम-कृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा…’, राजकुमार भाटी के शपथ पर बवाल, अब सफाई में क्या बोले?

आजम खान से होगी मुलाकात

पिछले कुछ समय से अखिलेश यादव पर भी मुस्लिमों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि उन्होंने उनकी खुलकर कोई मदद नहीं की. ऐसे में आज अखिलेश यादव खुद यूपी के सबसे बड़े मुस्लिम नेता आजम खान से मिलने रामपुर जेल जा रहे हैं. अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात को यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

Exit mobile version