Congress SP Alliance Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर अभी से ही तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. यही वजह है कि अब प्रदेश मं गठबंधन की चर्चा भी तेज हो चली है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चाएं लंबे समय से हो रही है. इसी को लेकर अब कांग्रेस सांसदों ने पार्टी से गठबंधन को लेकर बातचीत की है.
कांग्रेस सांसदों का कहना है कि अगर समाजवादी पार्टी से जल्द ही गठबंधन होता है. तो यह काफी फायदा दिला सकता है. इसके साथ ही सत्ताधारी बीजेपी को संयुक्त रूप से चुनौती देने की संभावना ज्यादा है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल गांधी भी यूपी के इस गठबंधन को लेकर एक्टिव बने हुए हैं. यही वजह है कि पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस सांसदों के साथ एक बैठक की है. जिसमें उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों पर राज्यसभा और लोकसभा सदस्यों की राय जानी है. इस बैठक के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल के साथ मौजूद थीं.
बैठक में क्या बोले यूपी के सांसद
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुई इस बैठक में सांसदों ने एकमत राय रखी कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होना चाहिए. इसके साथ ही यह भी कहा कि इस गठबंधन को जितनी जल्दी हो सके पूरा किया जाना चाहिए. इसके पीछे की वजह भी नेताओं ने बताई है. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में SP और कांग्रेस ने मिलकर उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराया था.
हालांकि, सूत्रों ने बताया कि सांसदों ने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस नेतृत्व को समाजवादी पार्टी से अच्छी सीटें हासिल करनी चाहिए. सीटों की संख्या के साथ-साथ ऐसी सीटों पर भी उतना ही जोर था जिनके जीतने की संभावना ज्यादा हो. मतलब यह कि जिन सीटों पर आने वाले समय में जीत हासिल मिले. उन सीटों पर ही समझौता किया जाना चाहिए.
मीटिंग को लेकर किसने क्या कहा?
कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन जल्द ही पक्का हो जाएगा. यही वजह है कि कांग्रेस के नए इंचार्ज राजेंद्र पाल गौतम ने सीटों को लेकर काम शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें:क्या खत्म होगा आरक्षण? मोहन भागवत ने बताई अपनी राय, बोले- अवसरों में संतुलन जरूरी
