Divya Mittal Political Entry Announcement: यूपी कैडर 2013 बैच की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के बाद उनके अगले कदम को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. जिसके बाद उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि 29 सितंबर की सुबह बताएंगे कि हमारा अगला कदम क्या होगा? आज 29 सितंबर को उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर स्पष्ट कर दिया है. दिव्या मित्तल ने बताया कि वे राजनीति में आकर लोगों की आवाज बनेंगी.
दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे. अपनी बात इस वीडियो में कह दी है. अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए.’
कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है। अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए। pic.twitter.com/mtS6gzBzRw
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) September 29, 2026
क्या बोलीं दिव्या मित्तल?
दिव्या मित्तल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब वह राजनीति में आएंगी, लेकिन किसी दल के साथ नहीं जुड़ेंगी. आम लोगों के साथ मिलकर ऐसा राजनीतिक मंच खड़ा करना चाहती हूं, जिसका आधार जनता के सवाल और समस्याएं हों. उन्होंने बताया कि हमने यूपी में एक अधिकारी के तौर पर काम किया है. यहां के लोगों ने परिवार के रूप में स्वीकार किया है. इसलिए वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भी यूपी से ही करना चाहती हैं.
लोगों की आवाज बनना चाहती हूंः दिव्या मित्तल
दिव्या मित्तल ने कहा कि उनके लिए राजनीति किसी पद तक पहुंचने के लिए माध्यम नहीं होगी, बल्कि उन लोगों के लिए आवाज बनना चाहती हूं. जिनकी बातें सरकारी दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाती है. पहुंच भी जाती हैं, तो सुनी नहीं जाती हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी सेवा के दौरान अनुभव का भी जिक्र किया. कि कैसे सबकुछ पास हो जाने के बावजूद भी काम नहीं होता है.
ये भी पढे़ंः UP चुनाव के लिए कांग्रेस के सामने अखिलेश रख सकते हैं कई शर्तें, दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक
इस दौरान दिव्या मित्तल ने सड़क, पुल, गड्ढों, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल किसी राजनेता को बदलना नहीं है, बल्कि राजनीति में काम करने के तरीके में बदलाव लाने का प्रयास करना है. राजनीति ऐसी होनी चाहिए, जहां लोगों की समस्याएं सुनी जाएं.
