‘ईदगाह फुल होने पर दूसरी मस्जिद में जाएं, लेकिन सड़क पर…’, बकरीद को लेकर यूपी प्रशासन सख्त

UP News: झांसी में प्रशासन ने सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने के साथ ही लोगों से कहा कि कुर्बानी के बाद जानवर के अवशेष खुले या नालियों में न फेंके. इस दौरान दोनों धर्मों के गुरु और कई संगठनों के सदस्य भी शामिल रहे.
CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ

UP Government: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले सड़कों पर नमाज पढ़ने वालों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही थी. सीएम योगी के सख्त रुख के चलते झांसी के शहर कोतवाली में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में नमाज नहीं पढ़ने को लेकर विशेष जोर दिया गया. मीटिंग में साफ निर्णय लिया गया कि किसी भी हाल में सड़क पर नमाज नहीं होगी. अगर ईदगाह में जगह नहीं होगी, तो बाहर नमाज पढ़ने की बजाय आसपास की दूसरी मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़े. जानें मीटिंग ने क्या निर्णय लिए?

झांसी में प्रशासन ने सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने के साथ ही लोगों से कहा कि कुर्बानी के बाद जानवर के अवशेष खुले या नालियों में न फेंके. इस दौरान दोनों धर्मों के गुरु और कई संगठनों के सदस्य भी शामिल रहे. हिंदू संगठनों के सदस्यों ने कुर्बानी के बाद जानवरों का खून और उसके खराब मटेरियल को नालियों ने न बहाने का मुद्दा उठाया.

प्रशासन ने भी सहयोग का दिया भरोसा

वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन के सामने ईद के दिन बिजली और पानी की आपूर्ति की जाए. इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जाए. प्रशासन ने भी मुस्लिम समाज की बातों को सुना और उसे पूरा करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में बांदा का आया नाम तो भावुक हुए IPS अधिकारी, CM योगी से कर दी बड़ी मांग

CM योगी ने भी दिए सख्त निर्देश

प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि कुर्बानी के बचे अवशेष को सही जगह पर एकत्र करें, जब तक नगर निगम की गाड़ी नहीं आ जाती और उसे उठाकर ले जाती. अगर सही जगह पर नहीं रखा जाएगा, तो अव्यवस्था का माहौल बन जाएगा. प्रशासन ने साफ कहा कि किसी भी दशा में मस्जिद के बाहर या फिर सड़क पर नमाज अदा नहीं करें. अन्यथा कार्रवाई करनी पड़ेगी. सीएम योगी भी प्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर काफी सख्त एक्शन लेने की बात कही है.

ज़रूर पढ़ें