Vistaar NEWS

44 दिन पहले हुई थी शादी, बहन को मुस्लिम प्रेमी के साथ देख भड़का भाई, हत्या कर कुएं में फेंका शव, बोला- बदनामी से अच्छा मार दिया

Brother Kills Sister Over Affair

भाई ने बहन की कर दी हत्या

Brother Kills Sister Over Affair: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सगा भाई ही अपनी बहन के लिए हैवान बन गया और उसकी जान ले ली. 19 साल की बहन रंजू यादव की शादी करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी. हालांकि, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच प्रेमी के साथ अवैध संबंधों को लेकर विवाद होता रहा, लेकिन जब यह जानकारी भाई को लगी, तो उसने बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी. जानें क्या है पूरा मामला.

जानकारी के अनुसार, रंजू की शादी अजय यादव उर्फ पिंटू के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी और युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है. उधर भाई को भी शक था कि उसकी बहन का शादी के बाद भी किसी और युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है, जिसको लेकर वह काफी नाराज था. एक दिन उसने अपनी बहन को वापस घर ले जाने के लिए गया और वहां से लेकर वापस लौट रहा था.

ये भी पढ़ेंः बांदा में पिता ने पुलिस थाने में की बेटी की चाकू गोदकर हत्या, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रेमी के साथ देख भड़का था भाई

इस दौरान जब वह रास्ते में रहा, तभी जानकारी मिली कि उसकी बहन अपने प्रेमी से मिलने जा रही है. सूचना मिलते ही भाई भी जंगल पहुंच गया और बहन को प्रेमी के साथ पकड़ लिया. यह देखते ही भाई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह अपने आप को रोक नहीं पाया. इस दौरान उसने अपनी ही बहन का गला दबाकर मार डाला और शव को नलकूप के पास एक कुएं में फेंक दिया.

हत्या करने के बाद पहुंचा थाने

आरोपी ने अपनी सगी बहन की हत्या करने के बाद फरार नहीं हुआ. बल्कि थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और पुलिस से सारी बात बताई. फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिवार में आरोपी तीन भाई और तीन बहनों के साथ रहता था. फतेहपुर एसपी ने इस मामले को लेकर बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Exit mobile version