Vistaar NEWS

गोरखपुर: सीएम योगी के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी छात्र की मां, बोली-मेरे बेटे की मौत के लिए अखिलेश जिम्मेदार

Gorakhpur news

फाइल फोटो

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ आज अपने चुनावी क्षेत्र गोरखपुर के दौरे पर रहे. यहां पर उन्होंने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. साथ ही अखिलेश यादव की रैली के दौरान हुए हादसे में 14 साल के छात्र की मौत के बाद CM योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. सीएम ने छात्र के परिवार से मिलकर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने मृतक छात्र की मां से भी मुलाकात की.

सीएम योगी के सामने फूंट-फूंट रो पड़ी मां

सीएम योगी से सामने अपने बेटे की मौत का दुख याद करके मां फूट-फूटकर रोने लगी. मां ने रोते-बिलखते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या बताऊं मेरी आवाज तक नहीं निकल रही. हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा मेरा बच्चा चला गया. मेरा बेटा सड़क पर पड़ा रहा लेकिन उसे किसी ने नहीं उठाया और नहीं अस्पताल पहुंचाया. अगर उसे समय से हॉस्पिटल पहंचा दिया जाता तो आज मेरा बेटा जिंदा होता.

मां ने अखिलेश यादव पर लगाया आरोप

मां ने सीएम योगी के सामने रैली और सड़क पर लगे जाम को लेकर नाराजगी जताई. मां ने कहा कि अगर पहले से जानकारी दे दी जाती तो स्कूल की छुट्टी हो जाती और बेटा जाम में न फंसता और ना हीं उसकी मौत होती. मां ने इस घटना के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है.

मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई उसे लेने के लिए स्कूल आने वाला था. वह उसका इंतजार कर रही थी, लेकिन भाई नहीं पहुंचा. इसके बाद उसने फोन किया. फोन उसके छोटे भाई ने उठाया बताया कि भैया का एक्टीडेंट हो गया है.

अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि कि इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जांच हो और सच को उजागर किया जाए. उन्होंने कहा कि हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का परिवारवाले ही समझ सकते हैं.

Exit mobile version