Vistaar NEWS

नोएडा में ड्राइविंग सीख रही महिला ने 6 मासूमों को मारी टक्कर, स्कूल जाने के लिए सोसाइटी के बाहर खड़े थे बच्चे

Greater Noida car hits children

ग्रेटर नोएडा में ड्राइविंग सीख रही महिला ने 6 मासूमों को मारी टक्कर

Woman Hits Seven Childrens: गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में आज सुबह-सुबह कार चला रही एक महिला ने कई बच्चों को टक्कर मार दी. सभी बच्चे स्कूल बस को पकड़ने के लिए सोसायटी के बाहर खड़े थे. इसी दौरान महिला अचानक अपनी कार लेकर आई और टक्कर मार दी. इस हादसे में 6-7 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित पंचशील ग्रीन्स 2 के पास का है. जहां कुछ बच्चे स्कूल जाने के लिए सोसाइटी के बाहर खड़े होकर अपनी बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक महिला कार लेकर आई और सभी बच्चों को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि महिला से अभी गाड़ी अच्छी तरह नहीं बनती है. वह कार चलाने की ट्रेनिंग ले रही थी.

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर

बताया जा रहा है कि महिला कार सीखते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर मार दी, जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. महिला भी अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी. हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. इस दौरान महिला को भी हल्की चोट आई है.

ये भी पढे़ंः 3264 करोड़ रुपए, 15 क्विंटल चांदी और 32KG सोना… राम मंदिर चढ़ावा की लिस्ट आई सामने, जानें कहां-कितना हुआ खर्च

परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

बच्चों के माता-पिता और सोसाइटी में रहने वालों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों का आरोप है कि महिला गाड़ी चलाते समय मोबाइल चला रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Exit mobile version