Vistaar NEWS

‘अल्लाह के सिवा किसी इबादत नहीं करेंगे’, वंदे मातरम् विवाद पर इमरान मसूद का बड़ा बयान

Imran Masood Statement

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

Allah Worship Only Statement: उत्तर प्रदेश के सहारनुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वंदे मातरम् को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय गीत का किसी भी सूरत में अपमान नहीं करेंगे, लेकिन वे अल्लाह के अलावा किसी की वंदना या इबादत नहीं करेंगे. संविधान ने मुझे यह अधिकार दिया है और मुझसे कोई ये अधिकार नहीं छीन सकता है.

वंदे मातरम विवाद पर इमरान मसूद ने कहा, “राष्ट्रगान हमारे लिए सर्वोपरि है, आपने उसे दूसरे नंबर पर कर दिया. हमारे लोग वंदे मारतम् तब से कांग्रेस के अधिवेशन में गा रहे थे, जब आप लाठी खाने से डर रहे थे और अंग्रेजों की गुलामी कर रहे थे. रविंद्रनाथ टैगोर ने जितना कहा उतना कांग्रेस के हर अधिवेशन में पढ़ा जाता है. मैं अपमान नहीं करूंगा. मैं खड़ा हो जाऊंगा लेकिन मैं गाऊंगा नहीं.”

देशभक्ति का प्रमाण देने की जरूरत नहींः इमरान मसूद

बता दें, इमरान मसूद इससे पहले भी वंदे मातरम् को लेकर धार्मिक स्वतंत्रता का हवाला देते हुए अपना रुख स्पष्ट किया था. एक बार उन्होंने फिर वंदे मातरम् पर उठे विवाद के बीच इमरान मसूद ने कहा कि राष्ट्रगान उनके लिए सर्वोपरि है और वे वंदे मातरम् का सम्मान भी करते हैं. वंदे मातरम् को लेकर देशभक्ति का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ेंः अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सत्ता में लौटे तो महिलाओं के लिए फिर शुरू होगी समाजवादी पेंशन योजना

BJP पर राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप

सांसद ने कहा कि किसी को अपने धर्म के मुताबिक, इबादत करने के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान जैसे मुद्दों को राजनीतिक हथियार बना रही है. भाजपा में नफरत फैलाने और लोगों को धर्म के नाम पर बांटने वाले लोग भाजपा में हैं. इमरान मसूद का बयान उस दौरान आया है, जब केंद्र के प्रस्तावित कानून और राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है.

Exit mobile version