Vistaar NEWS

यूपी की अनोखी कांवड़ यात्राः एक तरफ CM योगी तो दूसरी तरफ IPS केके विश्नोई, लगे महादेव के जयकारे

Sambhal IPS KK Bishnoi And CM Yogi Kanwar

एक तरफ CM योगी तो दूसरी तरफ IPS केके विश्नोई की तस्वीरों वाली कांवड़

Devotees Praise KK Bishnoi: सावन का महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है. उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. इसी दौरान संभल जिले की एक कांवड़ यात्रा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कांवड़ ले जा रहे शिवभक्त ने एक तरफ सीएम योगी तो दूसरी तरफ संभल के एसपी केके विश्नोई की तस्वीर लगा रखी है. कांवड़िए ने सीएम योगी और एसपी केके विश्नोई की तस्वीर लगाने की वजह भी वजह भी बताई. जानें क्या कहा?

कांवड़ यात्रा में शिवभक्त अपनी आस्था के अनुसार कोई माता-पिता को ले जा रहा है, तो कोई अपने पसंदीदा व्यक्ति की तस्वीर लेकर जा रहा है. इसी दौरान बृजलाल गंगा घाट से 41 लीटर गंगाजल लेकर संभल पहुंचे कांवड़ियों का एक ग्रुप ऐसा दिखा, जिसने सीएम योगी और जिले के तेज तर्रार एसपी केके विश्नोई की तस्वीर लगा रखी थी. इन कांवड़ियों का मुस्लिम युवकों ने भी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया.

एक तरफ CM योगी तो दूसरी तरफ IPS केके विश्नोई

जानकारी के अनुसार, यह कांवड़ संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले निखिल प्रजापति की है. निखिल ने अपनी कांवड़ को काफी सजाया और 41 लीटर गंगाजल भरकर निकल गया. कांवड़ में एक ओर सीएम योगी और दूसरी ओर जिले के एसपी केके विश्नोई की तस्वीर लगाई. इस दौरान सड़कों पर महादेव के उद्घोष के बीच सीएम योगी और केके विश्नोई के समर्थन में भी नारे लगे. कांवड़ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में कांवड़ियों की भीड़, इन रास्तों पर भारी जाम, घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रैफिक एडवाइजरी

क्यों लगाई तस्वीर बताई वजह

कांवड़ ले जाने वाले युवक निखिल प्रजापति ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है और संभल एसपी केके विश्नोई ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने अपराध के खिलाफ कार्रवाई की है. इसलिए उनसे प्रभावित होकर कांवड़ पर दोनों की तस्वीर लगाई है. फिलहाल, कांवड़ की चर्चा खूब हो रही है और सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

Exit mobile version