Vistaar NEWS

इंस्टाग्राम पर 20 साल छोटे युवक से हुआ प्यार, 3 बच्चों को छोड़कर बिहार से यूपी पहुंची महिला

Instagram love story

सांकेतिक तस्वीर

सोशल मीडिया के इस दौर में ऑनलाइन दोस्ती और प्यार की कई खबरें आएदिन सामने आती रहती है. ऑनलाइन प्यार का एक और मामला सामने आया है. आपको सीमा और सचिन वाली लव स्टोरी तो याद होगी ही. हां वहीं, जिसमें पाकिस्तान की सीमा अपने बच्चों को छोड़कर नोएडा के सचिन के पास चली आती है. इसी मिलता-जुलता मामला एक बार फिर से सामने आया है. आइए इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में जानते है.

बिहार से यूपी पहुंची महिला

दरअसल मामला बिहार का है. बिहार के खगड़ियां जिले की चालीस वर्षीय महिला को यूपी के नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया. करीब एक सप्ताह पहले पहले से तीन बच्चों की मां अपने इंस्टाग्राम वाले प्रेमी खोजते हुए उसके घर पहुंच गई. मामले का खुलासा तक हुआ जब बीते शनिवार को उसका पति अपनी पत्नी को वापस लेने प्रेमी के घर पहुंचा.

पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

फिलहाल पूरे इलाके में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. खबरों की माने तो सिंकदराबाद निवासी बीस वर्षीय युवक सोनीपत में मजदूरी करता है. करीब 4 महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक महिला से दोस्ती हुई थी और धीरे-धीरे वह दोस्ती प्यार में बदल गई. महिला ने बताया कि वह प्रेमी से कभी मिली नहीं थी. उसने पति व तीन बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया. एक सप्ताह पूर्व वह प्रेमी को खोजते हुए उसके घर पहुंच गई. दोनों साथ रहने लगे लेकिन किसी को भनक नहीं लगी.

पंद्रह साल पहले हुई थी शादी

दूसरी तरफ पति ने महिला को बच्चों की कसम देकर वापस चलने को कहा लेकिन वह तैयार हुई. पति ने बताया कि उसकी शादी पंद्रह वर्ष पहले हुई थी. उसके तेरह,आठ व छः वर्ष के तीन बच्चे हैं जो मां के बिना रो रहे हैं. पति ने नीमगांव पुलिस से भी गुहार लगाई. पुलिस ने भी महिला को समझाया लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. थक हार कर उसका पति बच्चों संग वापस लौट गया.

ये भी पढे़ं- दतिया उपचुनाव: 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, 30 जुलाई को होगी वोटिंग, 2 लाख से ज्यादा लोग डालेंगे वोट

Exit mobile version