Vistaar NEWS

Lucknow-Kanpur Expressway Inauguration: UP का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, 30 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ से कानपुर, जानें खासियत

Lucknow Kanpur Expressway Update

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का 24 मई को उद्घाटन होगा.

UP Shortest Premium Expressway: उत्तर प्रदेश के जल्द ही एक और नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है. रविवार यानी 24 मई 2026 को 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा. संभावना है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. उद्घाटन के बाद एक्सप्रेसवे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की कई खासियत हैं. यहां जानें.

क्या है खासियत?

जाम से मिलेगी मुक्ति, समय बचेगा
पहले लखनऊ से कानपुर तक सफर करने में करीब 2.5 घंटे से लेकर 3 घंटे तक का समय लगता था, लेकिन अब लखनऊ से कानपुर का सफर केवल आधे घंटे से 45 मिनट में पूरा हो जाएगा. एक्सप्रेसवे में वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे. 24 मई से NH-27 पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी.

आवागमन होगा आसान
नए एक्सप्रेसवे बनने से यात्रियों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा. जिसकी वजह से व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और ट्रैफिक दबाव कम होगा.

38 अंडरपास और 31 पुल
एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ के लिए 38 अंडरपास बनाए गए हैं. इसके साथ ही 31 छोटे-बड़े पुल बनाए गए हैं. जहां पर आराम से 120 की रफ्तार से वाहन दौड़ सकेंगे.

नीचे NH ऊपर एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे का लखनऊ की ओर से करीब 13 किलोमीटर और कानपुर की ओर से करीब 5 किलोमीटर का भाग एलिवेटेड रहेगा. NH-25 पर नीचे नेशनल हाईवे और ऊपर एक्सप्रेसवे देखने को मिलेगा.

सीसीटीवी से लेस रहेगा एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे पर हर 1 किलोमीटर के अंदर सुरक्षा के लिहाज से CCTV लगाए गए हैं. जो किसी भी वाहन की गतिविधि को आसानी से अपने कैमरे में कैप्चर कर लेंगे.

ये भी पढ़ेंः 18 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान, MP समेत 10 राज्यों की 24 सीटें हो रही खाली

कितना लगेगा टोल टैक्स?

हल्के कमर्शियल वाहन टोल
सिंगल: 445 रुपये
रिटर्न: 670 रुपये

बस और ट्रक का टोल
सिंगल: 935 रुपये
रिटर्न: 1405 रुपये

भारी कमर्शियल वाहन का टोल
सिंगल: 1020 रुपये
रिटर्न: 1530 रुपये

Exit mobile version