PCS officers transferred: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रदेश के 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त शामिल हैं. यूपी चुनाव से पहले यह बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रही है. जानें किसको कहां की मिली कमान?
इस लिस्ट में ज्यादातर ऐसे पुलिस के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में प्रमोशन से डीएसपी बने थे. फेरबदल में 17 महिला अधिकारियों का भी नाम शामिल है. गौतम बुद्धनगर, कानपुर और लखनऊ के सहायक पुलिस आयुक्त का भी ट्रांसफर किया गया है.
अयोध्या से सहायक पुलिस आयुक्त सुजीत कुमार दुबे, विवेक यादव को प्रयागराज कमिश्नरेट से और समीर कुमार सिंह को बाराबंकी से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है. इसके अलावा रामकरन को बुलंदशहर से, अमरीश कुमार को फिरोजाबाद से और अरविन्द कुमार को उन्नाव से लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है.
कानपुर में भी दौड़ी तबादला एक्सप्रेस
कानपुर नगर और कानपुर देहात में कई अधिकारियों का तबादला हो गया है. शोभित कुमार को बुलंदशहर से ट्रांसफर कर पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर देहात बनाया गया है। वहीं, भास्कर वर्मा को गाजियाबाद कमिश्नरेट से, जियाउद्दीन अहमद को गाजियाबाद कमिश्नरेट से, अभिषेक कुमार राहुल और महेश कुमार को अलीगढ़ से सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर भेजा गया है.
