Vistaar NEWS

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला तो सपा से मिला ऑफर, क्या बोले अखिलेश?

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Extends Offer: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस दौरान जब मीडिया ने अखिलेश यादव से सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि आप उन्हें लेकर आइए. हम अपनी पार्टी में ले लेंगे. हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी का फैसला है. दूसरे दल के लोग इस पर बात नहीं कर सकते. जानें अखिलेश यादव ने क्या कहा?

इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अंकल’ शब्द कोई भी रिश्ता हो सकता है. चाचा, ताऊ, मौसा या फूफा. लेकिन किसी ने फूफा पर सवाल नहीं पूछा, सवाल सिर्फ फूफा का ही पूछा जा रहा है. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर भी तंज कसा. अखिलेश के इस बयान पर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. हालांकि, अभी तक किसी नेता ने उनके इस बयान का पलटवार नहीं किया है.

आकाश के ससुर ने छोड़ी राजनीति

यूपी चुनाव से पहले बसपा में काफी उथल-पुथल मची हुई है. बसपा सुप्रीमों मायावती ने कुछ दिनों पहले आकाश आनंद से जिम्मेदारियां छीन लीं थीं और इसके बाद आकाश के ही छोटे भाई ईशान आनंद की पार्टी में एंट्री कराई और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी. इसके बाद मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अगर वे आकाश आनंद का सच में भला चाहते हैं, तो राजनीति छोड़ दें.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं ईशान आनंद? मायावती ने दी बड़ी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी चुनाव में ‘अग्नि परीक्षा’

आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

अशोक सिद्धार्थ ने मायावती की बातों को सुना और तुरंत ही राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया. हालांकि, अशोक के राजनीति छोड़ने के बाद भी मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया. इसके पीछे मायावती और उनकी पार्टी की क्या रणनीति है. यह तो वहीं जानेंगी, लेकिन इस निर्णय ने सबको चौंका दिया है. अब अखिलेश यादव ने आकाश आनंद को ऑफर देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है.

Exit mobile version