Vistaar NEWS

रील्स का जानलेवा खुमार! एक ही बाइक पर बोरे की तरह लदे 6 छात्र, देखें खौफनाक वीडियो

Meerut Viral Video

वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कई बहुत गुदगुदाते हैं तो कई वीडियो में बड़ी लापरवाही नजर आती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का बताया जा रहा है. मेरठ में स्कूली छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी के इस वीडियो में खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

स्कूल से लौट रहे थे छात्र

जानकारी के अनुसार यह मामला मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौट रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बाइक पर क्षमता से कई अधिक लोगों को बैठाकर सड़क पर सफर किया. छात्र तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे थे कि किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

आम लोगों की जान भी खतरे में…

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे लेकर चिंता जताई है. लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल छात्रों की जान के लिए खतरा है बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर सकती है. थोड़ी सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है.

मेरठ पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद मेरठ पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की. कोतवाली में मामला दर्ज होने के बाद संबंधित वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है, इतना ही नहीं वाहन पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. डीएल और आरसी कैंसिलेशन की कार्रवाई भी की जा रही है.

पुलिस ने साफ किया है कि नाबालिग बच्चों का इस तरह वाहन चलाना गलत है. बच्चों के वाहन चलाने के मामले में अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एसपी ट्रैफिक ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए मूल रूप से अभिभावक जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान भी है.

ये भी पढे़ं- Gwalior News: पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, लव अफेयर का था शक, पुलिस ने हिरासत में लिया

Exit mobile version