Vistaar NEWS

Ganga Expressway और एयरपोर्ट से जुड़ेगी न्‍यू नोएडा सिटी, जानें प्लान

New Noida linked to Ganga Expressway

'गंगा एक्सप्रेसवे' से जुड़ेगा न्यू नोएडा

New Noida Connectivity Plan: उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिसके बाद कई शहरों की सीधी कनेक्टिविटी होने की वजह से काफी समय की बचत होगी और जाम से भी छुटकारा मिलेगा. नोएडा विकास प्राधिकरण ने प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे पर एक रोटरी विकसित करने की योजना बनाई है. जो न्यू नोएडा को गंगा एक्सप्रेस से जोड़ेगा. यानी दिल्ली-एनसीआर और पूर्वांचल का सफर आसान हो जाएगा.

नोएडा प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा. रोटरी बनने के बाद न्यू नोएडा के ज्यादातर गांवों की लिंक एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच हो जाएगी. हालांकि, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के आसपास पहले से ही सड़कें मौजूद हैं, लेकिन इस एक्सप्रेस से कई शहरों और गांवों की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. इसके लिए किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए बातचीत की जाएगी. अगर किसान सहमत हो जाते हैं, तो जल्द ही इस पर कागजी कार्रवाई करते हुए काम शुरू कर दिया जाएगा. ऐसे में जिन सड़कों की चौड़ाई 18 मीटर है, उनको 24 मीटर तक विस्तारित किया जाएगा.

क्या होगी खासियत?

ये भी पढ़ेंः अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप पर ED की रेड, कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, विदेशी करेंसी से जुड़ा है मामला

नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि नोएडा और न्यू नोएडा के बीच इससे बेहतर संपर्क स्थापित होगा. जिसे 4 चरणों में पूरा करने की योजना है. भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजे की दर भी तय कर ली गई है.

Exit mobile version