Muslim Political Participation Statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल होने हैं, लेकिन सियासी पारा अभी से हाई हो गया है. मुरादाबाद में आयोजित जनसभा के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों की लीडरशिप को लेकर खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, कि अगर वह कुर्सी पर बैठेंगे तो ओवैसी भी सामने कुर्सी पर पैर से पैर मिलाकर हक और इंसाफ की बात करेगा. हालांकि, इस दौरान उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन करने की भी पेशकश की है. पढे़ं उन्होंने क्या कहा?
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, अब मुसलमान केवल वोट बैंक बनकर दरी नहीं बिछाएंगे, बल्कि बराबरी का हक मांगेंगे. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी को बल्कि, समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. अखिलेश की सरकार पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर सपा के पास यूनिवर्सिटी नियमित करने का कानूनी रास्ता था, तो सरकार में रहते हुए ऐसा क्यों नहीं किया.
शिक्षा और विकास से दूर रखा BJP
ओवैसी ने इस दौरान ठाकुरद्वारा क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा 36 मस्जिदों, मदरसों, मजारों और कब्रिस्तानों पर कार्रवाई की सूची तैयार करने पर सरकार से सवाल किए. इतना ही नहीं सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मुसलमानों को शिक्षा और विकास से दूर रख रखा है. इसके साथ ही गरीबों के रोजगार को प्रभावित करने का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ेंः इंडिया गठबंधन में दरार! यूपी में अलग चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और सपा? अखिलेश के बयान से बढ़ी सरगर्मी
BJP को दिया खुला चैलेंज
उत्तर प्रदेश में भाजपा को खुला चैलेंज देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में दोबारा सरकार नहीं चाहती है. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों से भी हाथ मिलाने की बात कही और कहा कि हमारी पार्टी अलायंस के लिए पूरी तरह तैयार है. इसलिए चुनाव के बाद रोने से बेहतर है कि अभी बात कर ली जाए.
