Pankaj Niranjan Meets Rajendra Pal: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल के पति पंकज निरंजन ने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात कर सियासी पारा हाई कर दिया है. इस मुलाकात को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. कुछ लोग उनकी घर वापसी तो कुछ लोग सियासी गठबंधन के कयास लगा रहे हैं.
पल्लवी पटेल के पति पंकज निरंजन की बात करें, तो उनका कांग्रेस से पुराना जुड़ाव रहा है. ऐसे में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि कहीं फिर से तो घर वापसी नहीं करने वाले हैं. क्योंकि पंकज निरंजन कांग्रेस की टिकट पर फूलपुर सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं.
कांग्रेस ज्वाइन करेंगे या गठबंधन?
पंकज निरंजन की कांग्रेस प्रभारी के मुलाकात के बाद राजनीति हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन अभी तक क्लियर नहीं हुआ है कि पंकज खुद कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं या फिर अपनी ही पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे. लेकिन यूपी चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात को लोग पंकज के ‘घर वापसी’ के संकेत के रूप में देख रहे हैं.
ये भी पढे़ंः ‘लोगों की आवाज बनूंगी…’, IAS की नौकरी छोड़ने वाली दिव्या मित्तल करेंगी राजनीति, किया ऐलान
मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
फिलहाल, यूपी चुनाव से पहले इस मुलाकात को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं कि वे आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के सिंबल पर लड़ सकते हैं. या फिर अपनी ही पार्टी का गठबंधन करेंगे. पंकज निरंजन चाहे जो भी निर्णय लें, लेकिन उनकी इस मुलाकात के बाद सियासी हलचल जरूर तेज हो गई है.
