Vistaar NEWS

UP में पुलिसकर्मी नहीं बना पाएंगे रील, गिरेगी गाज! पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

UP Police Reels

यूपी में अब पुलिसकर्मी नहीं सकेंगे रील

UP Police Order: उत्तर प्रदेश में अब पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं. पुलिस मुख्यालय ने रील बनाने वालों पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हिंत कर उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए हर महीने ऐसे मामलों की रिपोर्ट भी पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी. पढ़ें आदेश.

पुलिस मुख्यालय से यह आदेश अपर पुलिस महानिदेशक अभिताभ यश ने जारी किया है. आदेश में लिखा, “कृपया अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग हेतु डीजी परिपत्र संख्या-05/2023, दिनांक 08 फरवरी 2023 के माध्यम से सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 जारी की गई है. किंतु यह देखने में आ रहा है कि कई सेवारत एवं प्रशिक्षु पुलिस कार्मिकों द्वारा उक्त सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर रील इत्यादि के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है, जिससे न केवल शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा एवं छवि भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रही है.”

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

आदेश में आगे लिखा, निर्देशानुसार आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि अपने-अपने अधीनस्थ जनपदों एवं इकाइयों के अंतर्गत सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा प्रत्येक माह संलग्न प्रोफार्मा के अनुसार सोशल मीडिया पॉलिसी- 2023 का उल्लंघन करने वाले पुलिस कार्मिकों के विरूद्ध कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को सूचित करते हुए उक्त पोस्ट माग URL सहित अपने पास अभिलेखार्थ सुरक्षित भी रखेंगे.

ये भी पढ़ेंः ‘डार्लिंग, पेपर दिला दूंगा…’, वायरल ऑड‍ियो के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, प्रोफेसर गिरफ्तार

वर्दी पहनकर नहीं बना सकेंगे रील

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश के बाद अब यूपी में पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर रील नहीं बना पाएंगे. ऐसा कई बार देखा गया कि पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर रील बना रहे हैं, जिसकी वजह से विभागीय काम भी प्रभावित होता है. कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनके सोशल मीडिया पर कई मिलियन फॉलोवर्स हैं. कार्रवाई सिर्फ रील बनाने पर ही नहीं, बल्कि सरकार, राजनीतिक दलों या विवादित विषयों पर टिप्पणी करने और गलत जानकारी शेयर करने वालों पर भी की जाएगी.

Exit mobile version