Vistaar NEWS

Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के पिता ने दी दामाद को मुखाग्नि, ‘प्रतीक यादव अमर रहे…’, के लगे नारे

Prateek Yadav last rites today

प्रतीक यादव का आज लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया. उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी मौत की खबर के बाद समाजवादी परिवार समेत पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई. प्रतीक समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई भी हैं. प्रतीक की मौत के बाद बुधवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसमें कार्डियक अरेस्ट से मौत होना बताया गया है. आज गुरुवार, दोपहर करीब डेढ़ बजे अंतिम संस्कार किया गया. अपर्णा के पति अरविंद सिंह विष्ट ने प्रतीक को मुखाग्नि दी.

प्रतीक यादव यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुख रखने के बाद भी राजनीति में कोई रुचि नहीं रखते थे. उनको ‘फिटनेस फ्रीक’ कहा जाता था. प्रतीक ‘फिटनेस प्लैनेट’ नाम से लखनऊ में एक जिम भी चलाते थे, उनकी फिटनेस को लेकर काफी रुचि थी. प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में देशभर के दिग्गज शामिल हुए. इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ रहा.

सुधीर सिंह

अपर्णा यादव के पिता ने दी दामाद प्रतीक यादव को मुखाग्नि

सुधीर सिंह

अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

सुधीर सिंह

सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

सुधीर सिंह

लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

सुधीर सिंह

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, “यह अत्यंत दुखद क्षण है. प्रतीक यादव असमय हमें छोड़कर चले गए. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने पवित्र चरणों में स्थान दें. ईश्वर पूरे परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें.”

सुधीर सिंह

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में शामिल वाहन को फूलों से सजाया गया. थोड़ी देर बाद होगा अंतिम संस्कार.

सुधीर सिंह

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया.

सुधीर सिंह

प्रतीक यादव के घर के बाहर का वीडियो.

सुधीर सिंह

प्रतीक यादव का आज दोपहर करीब 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Exit mobile version