Father Performs Daughter Funeral: उत्तर प्रदेश में एक शादी की खूब चर्चा हो रही है. इस शादी ने रिश्तों की परिभाषा को लेकर भी खड़े कर दिए हैं. शादी के बाद युवती के पिता ने मृत मानकर अंतिम संस्कार भी कर दिया और अपने से रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला प्रयागराज के यमुनानगर स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र का है. जहां एक 20 साल की युवती ने अपनी मर्जी से शादी कर ली. युवती के पिता ने बताया कि बेटी ने जिस गांव के लड़के से शादी की है. वह करीब 15 सालों से भाई बनकर राखी बंधवाता था. परिवार को इस बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि दोनों जो आज भाई-बहन हैं आगे चलकर शादी कर लेंगे. दोनों की जाति भी अलग है, जिसकी वजह से विवाद और बढ़ गया.
15 सालों तक एक-दूसरे को बांधी राखी
वहीं, युवती ने शादी के बाद बताया कि वह और शाश्वत एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अपनी मर्जी से ही शादी की है. इस दौरान युवती ने एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें कहा कि उन्हें परिवार के लोग परेशान न करें. इसके साथ ही परिवार से अपने सारे रिश्ते खत्म करने का फैसला लिया है. युवती ने बताया कि वह अपने पति के साथ खुश है और उन्हीं के साथ रहना चाहती है. इस दौरान युवती ने अपने परिवार पर ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ेंः ‘यूपी पुलिस को भंग कर दें? ये बकवास…’, सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले को लेकर लगाई फटकार
परिवार से कोई लेना-देना नहीं
युवती की मां ने बताया कि शाश्वत ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी कर ली. वह नंदनी को बहन मानता था और राखी बंधवाता था. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और कहा कि नंदनी का परिवार से कोई लेना-देना नहीं है. परिवार और नंदनी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. किसके आरोपों में कितनी सच्चाई है? यह तो जांच का विषय है.
