UP Politician Receives Threat: उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी उस दौरान मिली, जब उन्होंने हाल ही में 500 से ज्यादा हथियारों का पूजन किया था. बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर कौन है वह शख्स, जो इतने शस्त्र प्रदर्शन के बाद भी धमकी दी. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से राजा भैया को 23 अक्टूबर के बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं.
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर राजा भैया को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिली है. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ और ‘फेसबुक’ के माध्यम से पिछले 1 सप्ताह से राजा भैया को धमकी दी जा रही थी और उन्हें गाली-गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जाती रही.
राजा भैया को किसने दी धमकी?
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ‘राज शूटर ऑफिशियल’, ‘एम राज शूटर’ और ‘एम शूटर’ नाम की आईडी से धमकियां मिली हैं. जिसको लेकर जनसत्ता दल भदोही जिला इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और सबूत पेश किए. जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अज्ञात आईडी धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ेंः ‘नीले ड्रम’ वाली मुस्कान और सांप कांड की रविता रखेंगी करवा चौथ व्रत? जेल में मंगाई चूड़ी और बिंदी
500 से ज्यादा हथियारों की दशहरे में पूजा
हालांकि, अभी तक धमकी देने वालों की पहचान उजागर नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी है. बता दें, राजा भैया दशहरे के अवसर पर अपने किले परिसर में शस्त्र पूजन किया था, जिसमें 500 से ज्यादा हथियार शामिल थे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसको लेकर राजा भैया सुर्खियों में रहे.
