Vistaar NEWS

UP राज्‍यसभा चुनाव में कौन करेगा क्रॉस वोट‍िंग? राजभर ने कर द‍िया नाम का ऐलान

Om Prakash Rajbhar akhilesh yadav

ओम प्रकाश राजभर और अख‍िलेश यादव

Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्‍यसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई है. कई दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार द‍िए हैं. इन सब के बीच कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने अपना दर्द बताया. राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी के दो विधायक राज्‍यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. यहां तक कह दिया कि दो विधायक उनके कंट्रोल में नहीं हैं. जिसके बाद एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज हो चली है.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब्बास अंसारी और जौनपुर की जफराबाद सीट से विधायक जगदीश नारायण राय सुभासपा के साथ चुनाव लड़कर विधायक बने थे. लेकिन, विधायक बनने के बाद से ही वह हमारे कंट्रोल में नहीं हैं.

राजभर के मुताबिक, ये विधायक सपा का झंडा और टोपी लगाकर घूमते हैं और उनका राजनीतिक झुकाव भी समाजवादी पार्टी की ओर है. उन्‍होंने सीधे तौर पर कहा कि आने वाले चुनाव में ये दोनों विधायक ही क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. हालांकि अब तक राजभर के इस बयान के बाद किसी भी विधायक ने अपनी कोई सफाई पेश नहीं की है.

10 सीटों पर होने वाले हैं राज्‍यसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश की 10 राज्‍यसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी. विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से बीजेपी 7 और समाजवादी पार्टी 2 सीट आराम से जीत सकती है. हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अखिलेश किसी भी समय अपना तीसरा उम्मीदवार उतार सकते हैं . यही वजह है कि बीजेपी और उनके अन्य सहयोगी दलों को इस बात का डर सता रहा है कि अगर ऐसा होता है तो उनके कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं.

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी ने हाल ही में अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी. यही वजह है कि राजभर के इन दावों को कई लोग सही भी मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें:नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति कुर्क के भी आदेश

Exit mobile version