Vistaar NEWS

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर, कर्मचारियों को मिलेगा स्पेशल बोनस

Yogi Government Raksha Bandhan Gift

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सीएम का गिफ्ट

Free Bus Travel For Women: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, ऐसे में यूपी सरकार प्रदेश की बहनों और महिलाओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राज्य परिवहन निगम ने 27 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलाने का निर्देश दिया है. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ हो जाती है, जिस वजह से सरकार ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है. इससे महिला यात्री फ्री में सफर कर सकेंगी साथ ही दूसरे यात्रियों को भी फायदा हो सकेगा.

यूपी में 6 दिन दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

खबरों के अनुसार, सभी सरकारी बसों को छह दिनों तक लगातार चलाने का आदेश दिया गया है. जिन रूटों पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा होगी, वहां बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली सड़कों पर विशेष ध्यान रहेगा. अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ-कानपुर और दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली या अलीगढ़-कानपुर होते हुए पूर्वी यूपी जाने वाले मुख्य रास्तों पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

यूपी में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

योगी सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का बड़ा तोहफा दिया है. यह मुफ्त सफर की सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी. महिलाओं को त्योहारों पर फ्री परिवहन सेवा देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की यह परंपरा इस बार भी जारी रखी गई है ताकि बहनें बिना किसी खर्च के अपने भाइयों के घर आसानी से पहुंच सकें.

ये भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहनें क्यों बांधती हैं भाई की कलाई पर राखी? जानें इस परंपरा का इतिहास

कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल

त्योहार पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी परिवहन कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं. साथ ही त्योहार के दौरान काम करने वाले ड्राइवरों, कंडक्टरों और तकनीकी स्टाफ के लिए बोनस की घोषणा की है. रिपोर्ट के अनुसार,छह दिनों में 1,800 किलोमीटर तक बस चलाने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को 1,200 रुपए का पैसा मिलेगा. संविदा पर काम करने वाले ड्राइवरों-कंडक्टरों को तय सीमा से ज्यादा बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अलग से दिए जाएंगे. इसके अलावा, सभी छह दिन वर्कशॉप और डिपो में ड्यूटी करने वाले तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपए का एकमुश्त बोनस मिलेगा.

Exit mobile version