5000 Plots At Affordable Rates: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए सरकार ने एक योजना लांच की है. सौमित्र विहार योजना के तहत सरकार, लखनऊ में 5,000 से अधिक प्लॉट काट रही है. ये सभी प्लॉट लोगों को सौंपे जाएंगे. जिसका आकार 80 से 300 वर्ग मीटर तक रहेगा. ऐसे में अगर आप भी लखनऊ में अपने सपनों का घर बनाने की सोच रहे हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं. क्योंकि इस योजना के तहत आम आदमी को काफी किफायती दरों में प्लॉट उपलब्ध होंगे. जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी.
उत्तर प्रदेश सरकार आवास विकास की आवासीय योजना के तहत लखनऊ के न्यू जेल रोड, गोसाईगंज क्षेत्र में 560 एकड़ की एक विशाल एकीकृत स्मार्ट टाउनशिप विकसित कर रही है. यह योजना आम आदमी को ध्यान में रखते हुए लाई गई है, ताकि आम आदमी में लखनऊ में घर बनाने का सपना पूरा कर सके.
किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
- इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है.
- उम्र 18 से 55 के बीच होनी चाहिए.
- पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए.
- आवेदक को पहले से किसी सरकारी आवास योजना (PMAY) का लाभ न मिला हो.
जानकारी के अनुसार, आवासीय योजना में 5000 से अधिक भूखंड होंगे, जिसकी साइज 80 से 300 वर्ग मीटर तक तय की गई है. योजना में पहले चरण में 2092 भूखंडों की बिक्री शुरू होगी. जिसमें प्लॉट की कीमत करीब 25 से 26 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर होने का अनुमान है. यह योजना अगस्त महीने में ही लॉन्च की जाएगी.
ये भी पढ़ेंः कौन बनेगा राम मंदिर का CEO? इन तीन लोगों की दावेदारी मजबूत
पंजीयन के लिए रेरा में आवेदन
योजना को लेकर प्रभारी लखनऊ जोन व उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि सौमित्र विहार योजना का पंजीकरण कराने के लिए यूपी रेरा में आवेदन किया गया है, यह पूरा होते ही आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा. परिषद इसकी तैयारियां कर रहा है.
