Man Arrested Cooking Meat: सोचिए, इंसान नशे में कितना मदहोश हो गया है कि लगता है कि उसे सब कुछ दिखना बंद हो गया है. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो मानवता को शर्मसार कर दिया है. शाहजहांपुर में जलती चिता में मांस पकाने का मामला सामने आया है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके 2 साथी फरार हो गए.
इस मामले को लेकर शाहजहांपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भावरे ने बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में एक व्यक्ति का निधन हो गया था. जिनका गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक के बेटे वीरपाल ने बताया कि रविवार की शाम जब वह श्मशान घाट पहुंचा, तो देखा कि उसकी पिता की जलती चिता पर कुछ लोग मांस पका रहे हैं और शराब पी रहे हैं. जिसकी सूचना पुलिस को दी.
सलाखों के पीछे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो एक आरोपी गिरफ्त में आ गया. जबकि दो अन्य आरोपी भाग निकले. जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि शराब पीने गए थे, लेकिन इस दौरान जलती हुई चिता की आग देखी तो मांस पकाने का फैसला किया. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.
ये भी पढ़ेंः ‘आजम-अतीक- मुख्तार चलाते थे अखिलेश की सरकार…,’ UP चुनाव से पहले शुरू हुआ पोस्टर वॉर
मानवीय संवेदनाओं पर उठे सवाल
फिलहाल, पुलिस की टीम अब उन दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है, जो आरोपी सुरेंद्र के साथ शामिल थे. इस घटना ने मानवीय संवेदनाओं को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.
