Temple Servants Murdered Burnt: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले दो साधुओं को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जानकारी के अनुसार, यह विवाद जमीन पर कब्जा करने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हत्या में बदल गया. मृतकों की पहचान गोपाल दास और बड़े दास के रूप में हुई है. जानें पूरा मामला.
जानकारी के अनुसार, जमीन कब्जाने को लेकर सुमित सिंह नाम के युवक से विवाद चल रहा था. सुमित पर आरोप है कि उसने दोनों साधुओं से पहले मारपीट की. फिर इसके बाद उन्हें अलग-अलग तख्त से बांधा और जिंदा जला दिया. दोनों मृतक मंदिर में ही रहकर पूजा-पाठ करते थे और रखवाली करते थे.
2 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था सुमित
बताया जा रहा है कि मंदिर सुमित के परिवार की जमीन पर बना है और वह उस जमीन पर अपना कब्जा चाहता था. इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी सुमित का इतिहास भी आरोपों से भरा रहा है. 2 महीने पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था. सुमित के पिता भी हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं. फिलहाल, आग लगाकर जिंदा जलाने की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी.
ये भी पढ़ेंः BJP में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश बोले- कई विधायक संपर्क में, लेकिन सपा में लाएं कैसे?
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है. इलाके में किसी प्रकार की तनाव की स्थिति निर्मित न हो. इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, संदिग्ध आरोपी सुमित को भी हिरासत में ले लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सुमित भी मानसिक रूप से डिस्टर्ब बताया जा रहा है.
