Lucknow Shiva Sharma Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक बहुचर्चित हत्याकांड इन दिन खूब सुर्खियों में है. करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा की कुछ दिन पहले मौत हो जाती है. मौत के बाद शिवा की मां ने कथित गर्लफ्रैंड श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप लगाया. जिसके बाद श्रद्धा फरार हो गई थी, लेकिन अब पुलिस ने उसे नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद शिवा से बातचीत के दो ऑडियो खूब वायरल हो रहे हैं. जिसमें श्रद्धा शिवा को धमकाते हुए दिखाई दे रही है. इस दौरान श्रद्धा ने शिवा से कहा कि घुमा-घुमाकर मारेंगे. हालांकि, वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इससे पहले भी श्रद्धा दुबे के कई ऑडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें वह शिवा को धमकाते नजर आ रही है. अब दो ऑडियो और सामने आए हैं. जिसमें श्रद्धा दुबे शिवा को धमकाते नजर आ रही है. श्रद्धा ने शिवा से कहा कि गोल-गोल घूमकर तुमने हमारी बदनामी की है, घुमा-घुमाकर मारेंगे. श्रद्धा ने आगे कहा कि मेरा नाम खराब हुआ है. इस दौरान एक बड़े अधिकारी का जिक्र करते हुए श्रद्धा ने कहा कि उन्होंने बताया शिवा की आर्थिक स्थिति ठीक ठाक थी, लेकिन बाद में उसे नुकसान हुआ.
घुमा-घुमाकर मारूंगीः श्रद्धा दुबे
शिवा ने यह सुनकर कहा कि सही जानकारी है. इस दौरान श्रद्धा ने कहा कि जब लोग उसकी जानकारी निकाल सकते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं. तुम पूरे शहर को यह दिखा रहे हो कि मैं उसे घुमा रहा हूं. इसके बाद श्रद्धा ने धमकी देते हुए कि जिस प्रकार से हमें बदनाम किया गया है. ठीक उसी प्रकार घुमा-घुमाकर तुम्हें मारुंगी, ताकि लोग याद रखें.
ये भी पढे़ंः ‘चाट युद्ध’ के बाद बागपत में ‘लेडीज लठ युद्ध’, महिलाओं के बीच हुई लट्ठमार लड़ाई
शिवा पर इग्नोर करने का आरोप
इसके बाद किसी तीसरे व्यक्ति को फोन लगाते हुए श्रद्धा ने उसे अपने घर बुलाते हुए कहा कि थोड़ी देर के लिए आ जाइए, कुछ मैटर हो गया है. घर आने पर ही बताएंगे. श्रद्धा ने उसे 10 मिनट के अंदर घर पहुंचने की बात कही. श्रद्धा ने शिवा पर आरोप लगाया कि उसने अपना काम निकालने के बाद उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया.
शिवा की वजह से हुई बदनामीः श्रद्धा दुबे
फोन पर किसी से बात करते हुए श्रद्धा ने कहा कि आई नो मेरी गलती है. जिस प्रकार शिवा की गाड़ी घूमने की वजह से बदनामी हुई है. अब वैसे ही धज्जियां उड़ाई जाएंगी. इस दौरान श्रद्धा मारने की कसम खाते भी नजर आई.
