Vistaar NEWS

‘इस्लाम कुबूल करूंगा…’, MLC वोटिंग के बीच खूब रोए सपा प्रत्याशी, बोले- क्या मैं PAK का आतंकी हूं

SP Candidate MLC Voting Controversy

MLC वोटिंग के बीच खूब रोए सपा प्रत्याशी, बोले- क्या मैं PAK का आतंकी हूं

MLC Polls Emotional Outburst: देश के 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर आज मतदान हुआ. इस दौरान उत्तर प्रदेश में आगरा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों और सत्तारूढ़ दल पर बड़ा आरोप लगाया और कैमरे के सामने ही रो पड़े. इतना ही नहीं, इस दौरान कहा कि मैं अगले महीने लखनऊ जाकर शादी ईदगाह में अपना धर्म परिवर्तन कराऊंगा, क्योंकि हार जीत से मुझे फर्क नहीं पड़ता है. पढ़ें आकाश अग्रवाल ने क्या कहा?

आकाश अग्रवाल ने मतदान के दौरान दावा किया कि खेरागढ़ के बूथ नंबर 20 को प्रत्याशी के भतीजे ने लूट लिया. इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब पीठासीन अधिकारी खाना खाने लगे, तो प्रत्याशी के भतीजे ने अंदर से दरवाजा बंद कर बूथ कैप्चरिंग किया. उन्होंने आगे कहा कि अब मैं शांति से रहना चाहूंगा और सरकार से कहना चाहूंगा कि आपको जिस तरीके से चुनाव कराना हो, करा लें. मुझे जेल में डालना हो डाल दें. मैं डरने वाला नहीं हूं.

अगले महीने करूंगा धर्म परिवर्तनः सपा प्रत्याशी

सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने सत्ता दल पर भड़कते हुए कहा कि मैं आजाद भारत में रह रहा हूं. मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा, किससे नहीं लड़ूंगा. ये मेरा व्यक्तिगत फैसला है. मुझे हार और जीत से फर्क नहीं पड़ता है. इतना नहीं उन्होंने अगले महीने अपना धर्म परिवर्तन कराने की बात कही. इस दौरान उनकी एक अधिकारी से बहस भी हो गई थी. जिसके बाद आकाश ने अधिकारी से कहा कि मैंने अपना खुदा बदल लिया है.

ये भी पढे़ंः पीलीभीत की वोटर लिस्ट में 10470 नामों में गड़बड़ी! दो SDM पर FIR, जांच के घेरे में चुनावी रिकॉर्ड

रोत हुए पूछा- क्या मैं पाकिस्तान का आतंकवादी हूं?

इस दौरान सपा प्रत्याशी रोते नजर आए. उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी की जो भी इच्छा होती है, अफवाह फैला दी जाती है और आरोप लगा दिए जाते हैं. अब मुझे ऐसा लगने लगा है कि जैसे में पाकिस्तान से आया हुआ आतंकवादी हूं. फिलहाल, यूपी एमएलसी चुनाव को लेकर आगरा में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

Exit mobile version