Vistaar NEWS

SP-कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, यूपी चुनाव में साथ आएंगे अखिलेश-राहुल, रायबरेली-अमेठी पर नहीं बनी बात!

Rahul Gandhi And Akhilesh Yadav

राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव (File Photo)

UP Election Akhilesh Rahul Alliance: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इसलिए सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ तैयारियों में जुट गई हैं. एक ओर सत्ता पक्ष में बने रहने के लिए भाजपा हर हथकंडे अपना रही है. तो वहीं कई सालों से सत्ता से दूर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी कोई गलती नहीं करना चाहती. दोनों दल विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, अभी भी सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है. माना जा रहा है कि रायबरेली और अमेठी जिले की सीट को लेकर अभी दांव फंसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत शुरू हो गई है, लेकिन अभी भी कुछ बड़ा पेच फंसा नजर आ रहा है. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को 86 सीटों का प्रस्ताव दिया है, लेकिन कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं है. जानकारी के अनुसार कांग्रेस करीब 115 सीटों पर अड़ी हुई है. अब देखना यह होगा कि आखिर अंत में क्या बात बन पाती है.

सपा का 86 सीट देने का प्रस्ताव

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 6 लोकसभा सांसद हैं. कांग्रेस चाहती है कि समाजवादी पार्टी जिन जिलों में कांग्रेस के सांसद हैं. उन सभी सीटों पर 2-2 सीट दी जाएं. वहीं समाजवादी पार्टी ऐसा करना नहीं चाहती. इसके अलावा कांग्रेस ने कुछ अपनी मनपसंद सीटों की भी मांग की है. वहीं सपा ने 74 लोकसभा सीटों से 1-1 टिकट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव दिया है. सपा के अनुसार, कुल 80 लोकसभा में 6 सीटों पर कांग्रेस को 2-2 टिकट यानी कि 12 टिकट वहीं, बची 74 लोकसभा में 1-1 टिकट देंगे. यानी कि कुल मिलाकर 86 टिकट का प्रस्ताव है.

ये भी पढ़ेंः यूपी में हारी सीटों पर जीत के लिए तैयार BJP, संतोष-तावड़े-नवीन की ‘तिकड़ी’ ने बिछाई बिसात!

कांग्रेस ने की 115 सीटों की मांग

अब देखना यह होगा कि सपा के 86 सीटों के ऑफर के सामने कांग्रेस की 115 सीटों की डिमांड कैसे पूरी होती है. क्योंकि मामला 1-2 सीटों का नहीं, बल्कि करीब 30 सीटों का है. माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों दलों के बीच का रास्ता निकाल लिया जाएगा.

Exit mobile version