Vistaar NEWS

सोशल मीडिया पर कमेंट्स करना सपा नेताओं को पड़ा भारी, जमकर चले लात-घूसे, FIR दर्ज

Muzaffarnagar SP Leaders Clash

सोशल मीडिया पर कमेंट्स करना सपा नेताओं को पड़ा भारी

SP Workers Social Media Controversey: मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के दो नेताओं के बीच झड़प हो गई. वजह है सोशल मीडिया पर कमेंट्स करना. सपा छात्रसभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक और सपा कार्यकर्ता इसरार अल्वी ने एक-दूसरे के सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला खालापार थाना क्षेत्र के मीनाक्षी चौक का है. जहां एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी का मामला मारपीट में बदल गया. दोनों पक्षों ने सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू कर दी. इस घटना का किसी ने वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना पाकर खालापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया. मामला पुलिस के बड़े अधिकारियों तक पहुंच गया. एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है. आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं, पुलिस ने आरोपी इसरार अल्वी को हिरासत में लेकर लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ेंः शाहजहांपुर में दो साधुओं को मारकर मंदिर में जिंदा जलाया! हत्या के बाद इलाके में हड़कंप

दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस

वहीं, मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भी गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी के खिलाफ बिल्कुल भी अनर्गल टिप्पणियां न करें. फिलहाल, पुलिस कार्रवाई के साथ ही जिलाध्यक्ष ने दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पार्टी के अनुसार, अगर संतोषजनकर जवाब नहीं दिया जाता है, तो पार्टी से बाहर करने पर विचार किया जाएगा.

Exit mobile version