Vistaar NEWS

‘DM सर, सड़क बनवा दीजिए, स्कूल जाते समय…’, 7 साल की मासूम छात्रा ने मऊ कलेक्टर से लगाई गुहार

UP Mau Girl Road Appeal

मऊ में सड़क के लिए 7 साल की मासूम ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Stolen Smartphone Security: सर, सड़क बनवा दीजिए. ड्रेस गंदी हो जाती है. मऊ जिले में कलेक्टर के सामने यह फरियाद एक 7 साल की बच्ची लेकर पहुंची है. कक्षा 1 में पढ़ने वाली मासूम छात्रा समरा नाज ने अपने मोहल्ले की टूटी सड़क को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई. छात्रा ने बताया कि जब वह स्कूल आती-जाती है, तो कीचड़ की वजह से उसकी ड्रेस गंदी हो जाती है. बच्ची की शिकायत पर कलेक्टर आनंद वर्धन ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया और कहा कि खूब पढ़ाई करो. फिलहाल, इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, यह मामला मऊ जिले के नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर- 17 का है. जहां 7 साल की मासूम छात्रा ने अपने मोहल्ले की सड़क बनवाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार, छात्रा समरा नाज निजी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई करती है. उसके घर से आसपास की सड़कें काफी खराब हैं. छात्रा का आरोप है कि जब वह घर से स्कूल जाती है तो खराब सड़कों की वजह से गिर जाती है, जिसकी वजह से उसके कपड़े गंदे हो जाते हैं.

बच्ची ने DM से सुनाई आपबीती

छात्रा मासूम नाज ने रोज-रोज की इस परेशानी को लेकर शिकायत करने सीधे कलेक्टर के पास पहुंच गई. इस दौरान उसने कहा कि सर, मेरे घर का रास्ता बनवा दीजिए. घर से स्कूल जाने का रास्ता काफी खराब है, जिसकी वजह से स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है. कई बार तो ऐसे हुआ कि गड्ढों में गिर जाती हैं. कलेक्टर साहब भी बच्ची की शिकायतों को ध्यान से सुना और परिजनों से भी जानकारी ली. अब इस बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग बच्ची की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः उमाशंकर सिंह की व‍िरासत को संभालेंगे बेटे युकेश! मायावती ने कराई सियासी लॉन्चिंग, BSP को मिला चर्चित Gen-Z चेहरा

डीएम ने दिया आश्वासन

इस दौरान कलेक्टर ने बच्ची की बातों को सुनते हुए सड़क बनवाने का आश्वासन दिया और रोज स्कूल जाने के साथ ही पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. फिलहाल, कलेक्टर ने सड़क की जांच के लिए टीम गठित किया है, जो मौके पर जाकर मुआयना करेगी. डीएम के अनुसार, वार्ड 17 में लगभग 25 मीटर रास्ता कच्चा है. जल्द ही सड़क को सुधारकर आवागमन आसान किया जाएगा.

Exit mobile version