Vistaar NEWS

‘पिता मुलायम से सीखें…’, अख‍िलेश पर स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने फ‍िर बोला हमला, पूजा-पाठ पर क्‍या कहा?

Akhilesh Yadav swami prsad morya

स्‍वामी प्रसाद मौर्य और अख‍िलेश यादव

UP Politics: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है. इन सब के बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तल्खी तेज होती जा रही है. तल्‍खी की सबसे बड़ी वजह मौर्य की पिछले कुछ दिनों से हो रही बयानबाजी मानी जा रही है. अब उन्‍होंने एक बार फिर अखिलेश यादव को पूजा-पाठ पर नसीहत दे दी है. यहां तक कह दिया कि अपने पिता मुलायम यादव से सीखना चाहिए था.

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने इस बार अखिलेश यादव के पूजा पाठ करने को लेकर सवाल उठाया है. बयान में उन्‍होंने अखिलेश की पूजा पाठ को नौटंकी ही बता दिया है. पूजा-पाठ को ‘नौटंकी’ बताने वाली टिप्पणी के जरिए मौर्य ने अखिलेश की राजनीति पर सवाल उठाया है. पूजा-पाठ को निशाने पर लेते हुए उनकी तुलना उनके पिता मुलायम सिंह यादव से करने की बात कही है.

हालांकि अब तक इस मामले में अखिलेश यादव की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन, इस तरह की बयानबाजी से यह जरूर तय हो गया है मौर्य और अखिलेश के बीच के रिश्ते अब पटरी से उतर चुके हैं. पिछले एक महीने के दौरान स्‍वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश पर सीधे तौर पर कई बार हमला बोला है.

मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के तेवर भी अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं. जो एक समय पर कांग्रेस को पानी पी पी कर कोसते थे.अब उसी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. उन्‍होंने पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल होने का ऐलान पहले ही कर दिया था.

हालांकि मौर्य कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं? इसको लेकर अभी उनकी तरफ से कोई बयान नहीं सामने आया है. आने वाले दिनों में यह देखना भी अहम होगा कि दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी और कितनी तेज होती है.

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर अभी से सियासी बिसात बिछनी शुरु हो गई है. तमाम समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं. इंडिया गठबंधन में भी सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह बातचीत कितनी सफल होती है.

ये भी पढ़ें:तीन कत्ल, हाथ में पिस्टल और सामने लाशें… लखनऊ ट्रिपल मर्डर की खौफनाक कहानी

Exit mobile version