Vistaar NEWS

UP चुनाव को लेकर मथुरा में होगा महामंथन, कार्यकर्ताओं से लिया जाएगा फीडबैक, 2 दिन चलेगी बैठक

yogi and pankaj choudhry

सीएम योगी और बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष पंकज चौधरी

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. बीजेपी भी लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. यही वजह है कि अपने रुठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुट गई है.

बीजेपी चुनाव की तैयारियों को लेकर 16 और 17 नवंबर को मथुरा में ब्रज क्षेत्र की बड़ी संगठनात्मक बैठक करने जा रही है. जिसमें अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी के साथ साथ उन बातों पर मंथन होगा. जिनकी वजह से लोकसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान हुआ था.

कौन कौन होगा बैठक में शामिल

मथुरा में होने वाली इस ब‍ैठक में यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल भी शामिल होंगे. पार्टी की कोशिश है कि इस बैठक में केवल चुनावी रणनीति ही नहीं बने, बल्कि संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर जमीनी फीडबैक भी सामने आए. भारतीय जनता पार्टी की यह बैठक दो द‍िनों तक चलने वाली है.

मथुरा में होने जा रही बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, उनके चारों सह प्रभारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल होंगे. इसके अलावा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र सिंह और जेपीएस राठौर भी बैठक में मौजूद रहेंगे.

2027 में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है बीजेपी

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसी भी हाल में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. यही वजह है कि अभी से बैठकों का दौर शुरू हो गया है. गोरखपुर के बाद अब मथुरा में हो रही बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि इस बैठक के जरिए RLD के नेताओं से भी फीडबैक लिया जाएगा. इसमें  पता किया जाएगा कि आखिर कहां चूक हो रही है और काम करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: रिश्ते, सियासत और बनते-बिगड़ते समीकरण… यूपी चुनाव में अखिलेश के लिए इतने जरूरी क्यों आजम खान?

Exit mobile version