Vistaar NEWS

‘उत्तर प्रदेश का फैसला दिल्ली की सत्ता तय करेगा…’, 2027 यूपी चुनाव पर अखिलेश का बड़ा बयान

राहुल गांधी और अख‍िलेश यादव

राहुल गांधी और अख‍िलेश यादव

up assembly elections 2027 : उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है. इसी बीच अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दिया है, जिसे विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों अपने-अपने तरीके से देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर यूपी में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन मजबूत होकर सरकार बनाता है, तो इसका असर दिल्ली की राजनीति पर भी पड़ सकता है. अखिलेश ने दावा किया कि यूपी का जनादेश केंद्र की राजनीति की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा.

इस बयान को राहुल गांधी के हालिया हमलों और केंद्र सरकार पर लगातार बढ़ते विपक्षी दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है. राहुल गांधी पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई बार निशाना साध चुके हैं.

अखिलेश यादव इन दिनों संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटे हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है और साफ संकेत दिया है कि सपा अब सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही है. पार्टी की रणनीति पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साथ लेकर बड़ा सामाजिक समीकरण बनाने की है.

बीजेपी ने किया बयानों पर पलटवार

दूसरी तरफ बीजेपी ने अखिलेश और राहुल गांधी के बयानों को जनता को भ्रमित करने वाला बताया है. यूपी बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष सिर्फ बयानबाजी कर रहा है, जबकि केंद्र और राज्य सरकार विकास के मुद्दों पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी के कुछ बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया था.

क्‍या कहते हैं राजनीतिक जानकार

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में विपक्ष को मिली बढ़त के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों का आत्मविश्वास बढ़ा है. यही वजह है कि अब दोनों दल 2027 के विधानसभा चुनाव को केंद्र की राजनीति से जोड़कर बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :CM Yogi Big Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला ले गए, ये चोरी का नया मॉडल है’, CM योगी ने किसको लपेटा?

Exit mobile version