Tawde Santosh Naveen Trio: उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में वापसी के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा का केंद्रीय आलाकमान मैदान में उतरने जा रहा है. जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी तावड़े प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान पिछले चुनाव में सभी हारी हुई सीटों का फीडबैक लेते हुए रणनीति तैयार की जाएगी. भाजपा ने इसके लिए बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. क्योंकि अब विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. अगले साल 2027 में ही विधानसभा चुनाव होना है.
जानकारी के अनुसार, बहुत जल्द भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष यूपी का दौरा करेंगे. हाल ही में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने भी यूपी का दौरा किया था. जिसके बाद ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. यूपी की सत्ता पर कैसे बने रहें. इसके लिए जीत की इबादत लिखी जाएगी. भाजपा का आलाकमान प्रदेश का दौरा कर सियासी माहौल बनाएगा.
यूपी चुनाव की तैयारियों में BJP आलाकमान
यूपी की राजनीति को समझने और रणनीति बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं. जैसे संगठन महामंत्री बीएल. संतोष प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संगठनात्मक तैयारियों को परखेंगे. वहीं, नितिन नवीन पश्चिमी क्षेत्रों से दौरे की शुरुआत करेंगे. जबकि, प्रभारी विनोद तावड़े चुनाव के लिए संगठनात्मक और सामाजिक समीकरण साधने की कवायद करेंगे.
ये भी पढे़ंः ‘ई, गोरखपुर पुलिस है… ठंडा कर दूंगा’, भूख हड़ताल पर बैठे DDU के छात्रों से बोले दारोगा, Video
सभी हारी सीटों पर रहेगा फोकस
भाजपा का फोकस प्रदेश की उन सभी सीटों पर है, जहां पर लोकसभा और विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा था. विनोद तावड़े ने हाल ही में प्रदेश का दौरा कर सियासी नब्ज को समझने की कोशिश की है. अब बीएल संतोष और नितिन नवीन जमीनी तैयारियों की पड़ताल करेंगे.
