Vistaar NEWS

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों ने फिर बाजी मारी, 10वीं में कशिश-अंशिका और 12वीं में शिखा वर्मा बनीं टॉपर

In the UP Board Intermediate results, 5 girls have secured the top 3 positions.

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट में टॉप 3 में 5 बेटियों ने बाजी मारी है.

UP Board Results Declared – Topper List Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासों में बेटियों ने फिर बाजी मारी है. 10वीं में 90.42 प्रतिशत और 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुईं.

हाई स्कूल में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा दोनों ने ही टॉप किया है. दोनों ही छात्राओं के 97.83 प्रतिशत अंक हैं. वहीं इंटरमीडिएट के रिजल्ट में पहले तीन स्थानों पर बेटियों का ही कब्जा रहा. 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ शिखा वर्मा पहले, नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा दोनों ही 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. जबकि सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97 % अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

10वीं में टॉप 3 में 5 बेटियां

यूपी बोर्ड 2026 के 10वीं के रिजल्ट में इस बार टॉप 3 में 6 स्टूडेंट्स आए हैं. जिनमें से 5 बेटियों ने बाजी मारी है. पहले स्थान पर सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा रहीं. दोनों ही छात्राओं ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए. बाराबंकी की अदिति 97.50 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. जबकि तीसरे स्थान पर सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा शामिल हैं. तीनों ने ही 97.33% अंक हासिल किए हैं.

नाम रैंक अंक(प्रतिशत)

इंटरमीडिएट के रिजल्ट में टॉप 3 में 5 बेटियां

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट में भी बेटियों का ही दबदबा रहा. इंटरमीडिएट में टॉप 3 में 5 छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है. 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ सीतापुर की शिखा वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा दोनों ने ही 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. जबकि बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल दोनों को 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला है.

52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए शामिल

इसमें 10वीं और 12वीं दोनों क्लास के कुल 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. रिजल्ट को upmsp.edu.in, results.digilocker.gov.in की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है. इसके अलावा आप Sarkari Result की वेबसाइट पर देख सकते हैं. अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं है तो भी आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. 10वीं का रिजल्ट जानने के लिए आपको UP10 टाइप करके 56263 पर भेजना होगा. जबकि 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए UP12 को इसी नंबर पर भेजते ही आपको रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी.

पिछली बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था. लेकिन इस बार 2 दिन पहले ही यानी 23 अप्रैल को बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है.

ये भी पढे़ं: UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड की टॉपर सौम्या का आज तक नहीं टूट पाया रिकॉर्ड, जानें हासिल किए थे कितने नंब

Exit mobile version