साल 2027 के शुरूआती महीनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा, और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्ताव हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा यूपी को लेकर हो रही है. उत्तर प्रदेश में ठीक चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. सपा,बसपा और भाजपा के तमाम नेता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में जुटे हुए हैं. सीएम योगी भी चुनाव को देखते हुए विपक्ष पर लगातार हमलावर हैं. आज गुरुवार को उन्होंने AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा.
गोरखपुर से ओवैसी पर साधा निशाना
उन्होंने ओवैसी का तो नहीं लिया लेकिन टारेगट पर वही थे. सीएम ने अपने चुनावी क्षेत्र गोरखपुर से कहा कि हैदराबाद से आया हुआ एक मौलाना फिलहाल ज्यादा सक्रिय हैं और काफी मचल रहा है. लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. चुनावी परिणाम का इंतजार करें. सबकुछ साफ हो जाएगा. बता दें कि ओवैसी ने विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से गठबंधन कर चुनावी हुंकार भरी है.
सीएम योगी आदित्यनाथ को खुला चैलेंज
इसी बयान के बाद उधर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला चैलेंज दे दिया है. AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने सीएम योगी को संभल से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी है. AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ में अगर इतना बड़ा जिगर है तो संभल से चुनाव लड़े. हम उनको चुनाव हराकर दिखाएंगे और उनका अहंकार तोड़ देंगे.
उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के बाद एक दलित के बेटे को मुख्यमंत्री घोषित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों ही बौखला गई है.
उन्होंने आगे कहा, “भारत का संविधान जितना हक योगी आदित्यनाथ को देता है उतना ही ओवैसी साहब को भी देता है.” उन्होंने कहा, “जिस तरीके से कथा की जा रही है जो अपने आप को ठाकुर और बाहुबली कहते हैं बड़ी-बड़ी गाड़ियों में आते हैं. वह एक ठाकुरवाद का संदेश है. लेकिन अब न ठाकुर वाद और न यादववाद का फैक्टर चलेगा, अब सामाजिक न्याय का फैक्टर चलेगा.
