Vistaar NEWS

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था

अतीक के बेटे की मौत

अतीक के बेटे की मौत

Aban Ahmed dies: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबानअहमद की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. यह भीषण सड़क हादसा झांसी में हुआ, जिसमें अबान अहमद समेत दो अन्‍य लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए.

अबान अहमद झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलकर वापस लौट रहा था. झांसी से वापस प्रयागराज लौटते समय उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई. इस टक्कर में उसकी मौत हो गई. इससे पहले अतीक अहमद के एक और बेटे असद का एनकाउंटर भी झांसी में ही हुआ था.

पुल‍िस ने घटना को लेकर क्‍या बताया?

झांसी के SSP ने बताया कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के साथ इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अबान अहमद, अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था.

तीन लोग हुए हादसे में घायल

इस हादसे में अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. तभी से वह झांसी जेल में बंद है. फिलहाल झांसी जिला प्रशासन इस मामले को अलग-अलग एंगल से देख रही थी.

अतीक अहमद के पांच बेटे थे, अब कितने बचे?

अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन के पांच बेटे थे. एक समय प्रयागराज में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले अतीक अहमद का परिवार अब पूरी तरह बिखर चुका है. दो बेटे जेल में हैं, दो बेटों की मौत हो चुकी है, पत्नी और अन्य महिला रिश्तेदार फरार हैं.

ये भी पढ़ें: तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका, रेप केस में दोषी करार

Exit mobile version