Vistaar NEWS

इंड‍िया गठबंधन में दरार! यूपी में अलग चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और सपा? अख‍िलेश के बयान से बढ़ी सरगर्मी

Rahul gandhi And Akhilesh Yadav

राहुल गांधी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

Up Politics: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इन चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दल अभी से ही अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. तमाम दल अभी से ही गठबंधन में साथ और अलग रहने की रणनीति भी बना रहे हैं. इन सब के बीच अखिलेश यादव के एक बयान ने सस्पेंस बढ़ा दिया है. इसके बाद कांग्रेस खेमे में टेंशन बढ़ना भी तय माना जा रहा है.

सपा चीफ अखिलेश यादव से अलायंस को लेकर जब एक सवाल किया गया. तो इस पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव दूर है, अभी लोकसभा में हम सब लोग एक साथ हैं. अखिलेश के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि क्‍या अब कांग्रेस और सपा ने अलग-अलग रास्ता अख्‍त‍ियार कर लिया है?

अखिलेश के इस बयान पर फिलहाल कांग्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. अब देखना होगा कि कांग्रेस अखिलेश के साथ कैसे तालमेल बिठाती है. राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि वह इंडिया गठबंधन के साथ यूपी में चुनाव लड़ेंगे. लेकिन, अखिलेश के बयान के बाद इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है.

अखिलेश यादव ने क्‍या-क्‍या कहा?

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि किसी से भी टकराव में न पड़ें. ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है. हम PDA के रास्ते पर चलते रहेंगे, सामाजिक न्याय का शासन स्थापित करेंगे और संविधान के तहत अधिकार व सम्मान सुनिश्चित करेंगे. अखिलेश के बयान से यह भी साफ है कि अभी सब कुछ बंद नहीं हुआ. बातचीत के बाद गठबंधन और चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बन सकती है.

उन्‍होंने कहा कि हम जिस गठबंधन का हिस्सा हैं, उसने अभी-अभी BJP को हराया है और कई महत्वपूर्ण सीटें जीती हैं. हम PDA के साथ खड़े रहेंगे, सामाजिक न्याय की स्थापना की वकालत करते रहेंगे और उसी रास्ते पर बने रहेंगे. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में राहुल और अखिलेश की जोड़ी देखने को मिल सकती है. कहा यह भी जा रहा है कि इस बयान के पीछे की वजह हाल ही में कांग्रेस नेताओं के साथ ही सपा प्रमुख की तीखी नोंकझोंक मानी जा रही है. 

ये भी पढ़ें:Parliament Monsoon Session: संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, विपक्ष के हंगामे के बाद फैसला

Exit mobile version