Dhanraj Nathwani Second Candidate: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव हो रहा है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. प्रदेश की 10 सीटों में चुनाव होना है, जिसमें भाजपा 8 सीटों पर अपनी जीत का दावा कर रही है, तो वहीं 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी भी जीत का सपना देख रही है. इसके लिए प्रत्याशियों का भी ऐलान कर दिया है. जिसमें पहला नाम तो राम गोपाल यादव का है. वहीं दूसरा नाम चौंकाने वाला है. यहां जानें सबकुछ.
समाजवादी पार्टी के अनुसार, आज बुधवार को सपा के दोनों उम्मीदवार अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन भरेंगे. जिसमें पहला नाम तो राम गोपाल यादव का है, तो वहीं दूसरा नाम उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी का नाम शामिल है. सपा की ओर से दोनों प्रत्याशियों के बारे में जानकारी दी गई है. सपा ने उद्योगपति परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है. सपा से राम गोपाल यादव का नाम तो लगभग तय ही माना जा रहा था. लेकिन दूसरे नाम को लेकर स्थिति क्लियर नहीं हो पाई थी, लेकिन अब दूसरे प्रत्याशी के नाम का भी ऐलान हो गया.
धनराज के पिता NDA से राज्यसभा सांसद
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी तीसरे उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में थी. लेकिन इसी बीच सपा ने दूसरे प्रत्याशी धनराज परिमल नथवानी के नाम की घोषणा कर दी. धनराज के पिता भाजपा की अगुआई वाली एनडीए के समर्पित राज्यसभा सांसद हैं और देश के बड़े उद्योगपति हैं.
ये भी पढ़ेंः अखिलेश का तीसरा दांव! राज्यसभा चुनाव में SP बढ़ाएगी गर्मी, रामगोपाल समेत इन नामों पर मंथन
रिलायंस ग्रुप में प्रेसिडेंट हैं धनराज
दोनों प्रत्याशियों के बारे में बात करें, तो राम गोपाल यादव अखिलेश यादव के चाचा हैं और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. वहीं धनराज नथवानी भारत के प्रमुख युवा उद्योगपति और खेल प्रशासक हैं. धनराज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग्रुप में प्रेसिडेंट के पद पर भी कार्यरत हैं. इसके साथ ही वे रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस ग्रुप की विभिन्न सहायक कंपनियों के बोर्ड में बतौर डायरेक्टर भी हैं.
