वाराणसी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. सारनाथ थाना क्षेत्र के सारंग तालाब इलाके की एक तीन मंजिला इमारत में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. ये धमाका इतना तेज था कि पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गया. मलबे में कई लोगो के दबे होने की खबर सामने आई है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी कर दिया गया है.
2 लोगों को अस्पताल भेजा गया
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि धमाका इतना इतना तेज था कि ऐला लगा जैसे भूकंप आ गया हो. हादसे में दो लोगों रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा गया है वहीं 6 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही है. जिस मकान में ये अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी वह राजू खान का बताया जा रहा है.
सीएम ने दिए बचाव कार्य में जुटने के निर्देश
हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी ने तत्काल इस मामले में संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराने और परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा है. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
पीछे के दरवाजे से भाग गया राजू खान
हादसे के बाद मकान मालिक राजू खान और उसकी मां मुन्नी खान के पिछले दरवाजे से फरार होने की खबर सामने आई है. बता दें कि आज से 40 साल पहले जलालीपुरा इलाके में धमाका हुआ था. इस घटना में राजू जेल गया था और उसके पिता मतिउल्लाह खान की मौत भी हो गई थी.
इस धमाके से से आसपास के मकानों में रहने वाले परिवारों में दहशत फैल गई है. बिल्डिंग पटाखों की मौजूदगी और दोबारो विस्फोट की आशंका के चलते पूरी सावधानी से बचाव कार्य किया जा रहा है. ये धामाका इतना जोरदार था कि बगल वाले मकान का भी बाहरी हिस्सा गिर गया.
ये भी पढ़ें: UP चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा खुलासा! 19 लाख वोटरों को लेकर चुनाव आयोग से पूछे सवाल
